सिरसा खाजाखेड़ा सोनू हत्या हत्या मामले में खुलासा:पहले जानकार को भेजा, उसे पीटा तो गुस्साए गाड़ी लेकर पहुंचे हमलावर, पड़ोसी को कूचलकर मारा

सिरसा खाजाखेड़ा सोनू हत्या हत्या मामले में खुलासा:पहले जानकार को भेजा, उसे पीटा तो गुस्साए गाड़ी लेकर पहुंचे हमलावर, पड़ोसी को कूचलकर मारा

सिरसा के खाजाखेड़ा के युवक की गाड़ी से कूचलकर हत्या मामले में खुलासा हुआ है। सोनू की हत्या का असल मुख्य आरोपी पकड़ा गया है, जो वार्ड नंबर 27 से गुरु तेग बहादुर नगर का रहने वाला है। इसी ने सोनू को गाड़ी से कूचला था। पुलिस पूछताछ में कई खुलासे होने की संभावना है। पुलिस के अनुसार, मेन आरोपी ने पहले अपने जानकार दोस्त को शिकायकर्ता सागर की लोकेशन पता कर रैकी के लिए भेजा था। उस वक्त सागर व आसपास के लोगों ने उक्त जानकार को शक के आधार पर पकड़ लिया और उसे पीटा दिया। वहां से जान बचाकर उक्त युवक जानकार मेन आरोपी के पास पहुंचा और सारा घटनाक्रम बताया। इसके बाद मेन आरोपी जस्सू अपने दोस्त का बदला लेने के लिए गाड़ी लेकर दोस्तों सहित सागर के मोहल्ले में पहुंचा। बाकी दोस्तों को भी बुला लिया। उस वक्त सागर को मारने आए, पर वह बच गया। मेन आरोपी ने सागर को गाड़ी से कूचलने की कोशिश की तो उसका पड़ोसी सोनू गाड़ी की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। इसका आसपास के लोगों ने रोष जताया और सभी एकजुट हो गए। मेन आरोपी गाड़ी लेकर वहां किसी न किसी तरह भाग निकला और सागर की तलाश में बाकी दोस्तों को लगा दिया। रातभर तक हमला करने की फिराक में संदिग्ध युवक एरिया में घूमते रहे। इससे शहर के लोगों में दहशत का माहौल बन गया और ये घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। जब घायलवस्था में सोनू को सिविल अस्पताल में लाया जा रहा था तो हमलावरों ने उस वक्त रास्ते में भी हमला करने की कोशिश की। तब सोनू ने दम तोड़ दिया। चौथा मेन आरोपी मास्टरमाइंड पुलिस ने चौथा आरोपी पकड़ा है और यहीं मास्टरमाइंड है। पुलिस ने आरोपी जस्सू को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। अब तक तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले में सदर थाना पुलिस घायल सोनू के बयान पर आरोपियों में पांच नामजद व बाकी अन्य के खिलाफ धारा 191(2), 190, 115(2), 109(1), 103, 61(2), BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच कर है। इस तरह जानिएं पूरा मामला पुलिस को दी शिकायत में खाजाखेड़ा के सागर के अनुसार, वह सैलून का काम करता है। सालभर पहले वह निशुराज पैलेस में शादी में काम के लिए गया था। वहां पर गुरूतेग बहादुर कॉलोनी के जसविंद्र जसु उर्फ बठल मिला, जिसने उससे नैपकिन मांगी थी। उसने देने से मना कर दिया था, जिस कारण जसविंद्र ने उसके साथ झगड़ा कर लिया था, उसी दिन से जवविंद्र रंजिश रखने लगा और उसे जान से मार देने की फिराक में था। 26 अप्रैल रविवार शाम को वह खाजाखेड़ा स्थित सरकारी स्कूल के पास किरयाणा की दुकान पर बैठा था और गांव के अन्य लोग भी थे। रात करीब साढ़े 8 बजे बाइक पर सवार होकर थेहड़ मोहल्ला से तीन लड़के योगेश, रानियां चुंगी से अजय, बाजीगर मोहल्ला से प्रिंस आए। आते ही प्रिंस बोला, यह बैठा सागर। इतना कहते ही तीनों ने मारपीट शुरू कर दी। वह बचकर भाग गया और भीड़ ने प्रिंस को पकड़ लिया और बाकी दोनों भाग गए। इसके बाद रात करीब 10.15 बजे वह और उसका नाना सुबा सिंह घर के बाहर खड़े थे। उनके पास पड़ोसी सोनू, मूर्ति देवी, बलबीर खड़े थे और घटना के बारे में पूछ रहे थे। उसी वक्त सफेद रंग की कार में तीन लड़के पीर बस्ती से सुरज, जसविंद्र व अन्य युवक आए और उसे जान से मारने की नीयत से उसके व सोनू व वहां खड़े लोगों पर कार ऊपर चढ़ाने की कोशिश की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *