सिरसा में आप नेता सुरजीत सिंह बेगू पर हमले का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि आल्टो सवार हमलवारों ने बाइक पर सवार आप नेता को पहले टक्कर मारकर नीचे गिराया। इसके बाद गाड़ी से उतर आए और घायल सुरजीत पर डंडों से पीटना शुरू कर दिया। सुरजीत दर्द से करहाते रहे और जान बचाने को उनका मुकाबला करते व बचते दिख रहे हैं। मगर हमलावर उसका पीछा करते हुए उसे पीछे से पांव व हाथ पर डंडे मारते दिख रहे हैं। घायल सुरजीत बचाने को चिल्लाते दिख रहे हैं, परंतु कोई भी बचाने को नहीं आया। ऐसे में घायलवस्था में सुरजीत को धमकी देकर हमलावर फरार हो जाते हैं। सुरजीत को सिर, हाथ व पांव पर काफी गहरी चोटें आई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना शहर से शाहपुर बेगू रोड पर बेगू गांव के पास नोहर-भादरा रोड की ओर जाने वाले मोड़ के नजदीक की है। घायल सुरजीत शाहपुर बेगू के रहने वाले हैं और वे बाइक लेकर शहर से अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में ये वारदात हो गई। शक है कि पहले रैकी की गई है। आप नेता पर हमले की सीसीटीवी फुटेज: एक सप्ताह से पुलिस कुछ नहीं कर रही : सुरजीत घायल सुरजीत बेगू ने बताया कि ये घटना 21 अप्रैल की रात्रि की है। वह सिरसा शहर में किसी काम से आए हुए थे और रात 9 बजे वापस घर आ रहे थे। पीछे से कार सवार युवक आ रहे थे। शक है कि हमलावरों ने पहले ही रैकी कर रखी थी। गांव के पास पहुंचते ही हमला कर दिया। वह उनमें से किसी को जानते नहीं है। इसकी सदर थाना पुलिस को शिकायत दी थी, परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और उनको जान का खतरा बना हुआ है। सीसीटीवी में कार का नंबर व युवकों का चेहरा दिख रहा है। पुलिस उनकी पहचान कर पता लगा सकती है। ऐसा कुछ नहीं किया। ये सीसीटीवी भी उन्होंने अपने स्तर पर उपलब्ध करवाई है। पुलिस से उम्मीद थी, पर ऐसा कुछ नहीं है। इस बारे में वह जल्द ही पार्टी से भी बात करेंगे। सुरजीत पार्टी में किसान विंग से जिला प्रधान सुरजीत सिंह बेगू आप पार्टी से किसान विंग के जिला प्रधान है और किसान आंदोलन में सक्रिय रहते हैं। सुरजीत करीब पांच सालों से पार्टी से जुड़े हुए हैं और खेती-बाड़ी का काम करते हैं। अभी अस्पताल से छुट्टी मिली है। पुलिस से इस बारे में दोबारा मिलेंगे।


