हरियाणवी अभिनेत्री दिव्यांका सिरोही के निधन पर सिंगर मासूम शर्मा ने दी प्रतिक्रिया, हार्ट अटैक से गई जान

हरियाणवी अभिनेत्री दिव्यांका सिरोही के निधन पर सिंगर मासूम शर्मा ने दी प्रतिक्रिया, हार्ट अटैक से गई जान

Singer Masoom Sharma On Divyanka Sirohi Death: अभिनेत्री दिव्यांका सिरोही की मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया है। हरियाणवी अभिनेत्री की महज 30 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से जान चली गई। एक्ट्रेस के निधन के बाद अब हरियाणवी इंडस्ट्री से भी कई रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं। फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री को भी गहरा झटका लगा है। सिंगर मासूम शर्मा ने उनके निधन की जानकारी मिलते ही पोस्ट शेयर करके अपनी भावनाएं जाहिर की। क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

मासूम शर्मा ने दी प्रतिक्रिया (Singer Masoom Sharma On Divyanka Sirohi Death)

सिंगर मासूम शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री दिव्यांका सिरोही की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- आज हमारे बीच हरियाणवी कलाकार दिव्यांका सिरोही नहीं रहीं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। ओम शांति।

Singer Masoom Sharma On Divyanka Sirohi Death

दिव्यांका ने 50 से ज्यादा गानों में किया काम

बता दें दिव्यांका सिरोही ने अपने छोटे से करियर में 50 से ज्यादा गानों में काम किया है। सिंदर मासूम शर्मा के साथ भी उन्होंने कई गानों में काम किया था। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने टिकटॉक जैसे प्लेटफॉर्म से की थी। उन्होंने सुनंदा शर्मा के गाने ‘मेरी मम्मी नू पसंद नैयो तू’ पर डांस करके पॉपुलेरिटी बटोरी थी।

यूपी की रहने वाली थीं दिव्यांका

दिव्यांका सिरोही मूल रूप से बुलंदशहर की रहने वाली थीं। उनका जन्म 19 नवंबर 1996 को हुआ था। पढ़ाई के लिए दिव्यांका काफी सीरियस थीं। दिव्यांका ने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से बीसीए की पढ़ाई पूरी की और बाद में सिक्किम से एमबीए की डिग्री हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *