चांदी इस हफ्ते ₹12,900 महंगी, ₹2.69 लाख पहुंची:सोना ₹7,132 बढ़कर ₹1.58 लाख का हुआ, इस साल ₹25,015 बढ़ा

चांदी इस हफ्ते ₹12,900 महंगी, ₹2.69 लाख पहुंची:सोना ₹7,132 बढ़कर ₹1.58 लाख का हुआ, इस साल ₹25,015 बढ़ा

इस हफ्ते 1 किलो चांदी के दाम 12,900 रुपए बढ़कर 2.69 लाख रुपए पहुंच गए हैं। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 9 मई को 2.56 लाख रुपए पर थी। वहीं, सोने के दाम में 7,132 की बढ़ोतरी हुई। 9 मई को 10 ग्राम सोना 1.51 लाख रुपए पर था, जो बढ़कर 1.58 रुपए पर पहुंच गया है। सोना इस साल 28 हजार और चांदी 57 हजार महंगी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 25,015 रुपए और चांदी 38,080 रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.58 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.69 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। सरकार ने सोने-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% की केंद्र सरकार ने सोना और चांदी के आयात पर लगने वाली ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है। सरकार ने सोने पर 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) लगाया है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *