शादी का कार्ड दिखाओ, दो सिलेंडर ले जाओ:शादियों के सीजन में गैस की किल्लत पर सिलेंडरों की सौगात

शादी का कार्ड दिखाओ, दो सिलेंडर ले जाओ:शादियों के सीजन में गैस की किल्लत पर सिलेंडरों की सौगात

राजधानी में शादी सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी को देखते हुए प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू की है। अब जिन घरों में शादी है, उन्हें पास की गैस एजेंसी पर शादी का कार्ड जमा कराना होगा। इसके बाद ही अधिकतम दो कमर्शियल सिलेंडर दिए जाएंगे। जिला आपूर्ति अधिकारी चंद्रभान सिंह जादौन के मुताबिक, सभी एलपीजी कंपनियों के अधिकारियों से चर्चा के बाद यह व्यवस्था लागू की गई है। एक शादी में 10-12 सिलेंडर लगते हैं, मिल रहे सिर्फ दो घर में शादी है, सिलेंडर के लिए क्या करना होगा?
– पास की गैस एजेंसी पर शादी का कार्ड, पहचान पत्र और एक आवेदन देना होगा, जिसमें शादी की तारीख, समय और स्थान की जानकारी देनी होगी। सिलेंडर के लिए कितने रुपए देने होंगे?
– हर सिलेंडर पर ₹2200 सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा। 2 कमर्शियल सिलेंडर लेने पर कुल ₹4400 जमा कराने होंगे, जो बाद में वापस मिल जाएंगे। सिक्योरिटी डिपॉजिट के अलग भी कोई राशि लगेगी?
– हां, डिपॉजिट से अलग गैस भरवाने के लिए प्रति सिलेंडर ₹1850 रुपए देना होंगे। ये सिलेंडर 2-3 दिन के भीतर एजेंसी पर लौटाना अनिवार्य होगा। एक शादी में आमतौर पर कितने सिलेंडर लगते हैं?
-कैटरर्स का कहना है कि एक शादी में आमतौर पर 10-12 कमर्शियल सिलेंडर की जरूरत होती है। दो सिलेंडर तो नाकाफी हैं। भट्‌टी जलानी पड़ रही है। इन दिनों शहर में सिलेंडरों की डिमांड कितनी है?
– सामान्य दिनों में ही 3500 सिलेंडर की जरूरत होती है, इन दिनों यह 4700 तक पहुंच रही है। लेकिन सप्लाई 1000-1200 की हो पा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *