‘ईरान के खिलाफ युद्ध में गंभीर लीडर की ज़रूरत, ट्रंप नस्लवाद में व्यस्त’, हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी (डेमोक्रेट्स) ने साधा निशाना

‘ईरान के खिलाफ युद्ध में गंभीर लीडर की ज़रूरत, ट्रंप नस्लवाद में व्यस्त’, हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी (डेमोक्रेट्स) ने साधा निशाना

अमेरिका (United States of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) एक बार फिर अपने बयान की वजह से विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने कट्टरपंथी अमेरिकी रेडियो होस्ट, लेखक, राजनीतिक कमेंटेटर और एक्टिविस्ट माइकल सैवेज (Michael Savage) के एक पुराने वीडियो से जुड़ा टेक्स्ट सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए भारत (India) और चीन (China) जैसे देशों के खिलाफ नस्लवाद से जुड़ी विवादित टिप्पणी की। ट्रंप ने इस टिप्पणी में भारत और चीन की तुलना नर्क से कर दी, जिसके बाद विवाद छिड़ गया है और ट्रंप का काफी विरोध हो रहा है।

‘ईरान के खिलाफ युद्ध में अच्छे लीडर की ज़रूरत, ट्रंप नस्लवाद में व्यस्त’

ट्रंप की विवादित टिप्पणी पर अमेरिकी हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी (डेमोक्रेट्स) ने निशाना साधा है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी (डेमोक्रेट्स) ने लिखा, “अमेरिका ईरान के साथ युद्ध में उलझा हुआ है। 13 सैनिक शहीद हो चुके हैं और राष्ट्रपति ट्रंप ने हज़ारों अमेरिकियों को खतरे में डाल दिया है। अमेरिकी संघर्ष कर रहे हैं और ट्रंप सोशल मीडिया पर नस्लवादी बकवास फैलाने में व्यस्त हैं, मानो राष्ट्रपति पद को किसी रियलिटी टीवी शो की तरह इस्तेमाल कर रहे हों। यह एक गंभीर समय है। हमारे देश को ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है जो गंभीरता से काम करे।”

भारत की प्रतिक्रिया आई सामने

ट्रंप की इस टिप्पणी पर भारत की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (Randhir Jaiswal) ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया है जिसमें लिखा गया, “हमने ये टिप्पणियाँ देखी हैं, साथ ही अमेरिकी दूतावास द्वारा जारी किया गया बयान भी। ये टिप्पणियाँ स्पष्ट रूप से अज्ञानतापूर्ण, अनुचित और अभद्र हैं। ये निश्चित रूप से भारत-अमेरिका संबंधों की वास्तविकता को प्रतिबिंबित नहीं करती हैं, जो लंबे समय से आपसी सम्मान और साझा हितों पर आधारित हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *