पीएम मोदी ने गिफ्ट में दिया था जो हीरा उसे रखना चाहती थी पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी जिल, आत्मकथा में किया खुलासा

पीएम मोदी ने गिफ्ट में दिया था जो हीरा उसे रखना चाहती थी पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी जिल, आत्मकथा में किया खुलासा

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Indian Prime Minister Narendra Modi) 20 से 23 जून 2023 के दौरान चार दिवसीय अमेरिका (United States Of America) दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) और उनकी पत्नी जिल बाइडन (Jill Biden) से भी मुलाकात की थी। पीएम मोदी के लिए व्हाइट हाउस में बाइडन और उनकी पत्नी ने स्टेट डिनर का आयोजन किया था। डिनर के बाद पीएम मोदी ने दोनों को खास गिफ्ट्स दिए थे, जिनमें एक खास हीरा भी शामिल था। जिल ने अपनी आत्मकथा में इस हीरे के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है।

पीएम मोदी के गिफ्ट वाले हीरे को रखना चाहती थी जिल

जिल ने अपनी आत्मकथा ‘व्यू फ्रॉम द ईस्ट विंग: ए मेमॉयर’ (View from the East Wing: A Memoir) में बताया कि पीएम मोदी से मिले हीरे को वह अपने पास रखना चाहती थी। बाइडन के 4 साल के कार्यकाल के दौरान उन्हें कई गिफ्ट्स मिले, जिनमें पीएम मोदी से मिला हीरा उन्हें सबसे अच्छी तरह से याद है। 7.5 कैरेट के इस सिंथेटिक हीरे ने तुरंत जिल का ध्यान खींच लिया था। जिल ने इस हीरे को बेहद ही शानदार बताया था और इसे अपने पास रखने में दिलचस्पी जताई थी, लेकिन वह यह जानती थी कि इस पर उनका हक नहीं, बल्कि सरकार का हक है। ऐसे में उन्होंने इसे खरीदने की भी सोची, क्योंकि पीएम मोदी ने उन्हें बताया था कि इस हीरे को उनके गृहनगर में 2,500 डॉलर में हाथ से बनाया गया था। पीएम मोदी के पास इस हीरे की बिक्री का बिल भी था। हालांकि बाद में अमेरिकी विदेश विभाग ने इस हीरे की कीमत 20,000 डॉलर आंकी, जिसके बाद जिल ने इसे खरीदने का विचार छोड़ दिया।

PM Narendra Modi gifted Jill Biden a diamond during his state visit in 2023

काफी खास था पीएम मोदी का दिया हुआ हीरा

पीएम मोदी ने जिल को जो हीरा दिया था, वो काफी खास था। 7.5 कैरेट के इस हीरे को लैब में तैयार किया गया था और यह इको-फ्रेंडली था। इस शानदार हीरे को एक खास और कस्टमाइज़्ड बॉक्स में रखा गया, जिसका नाम पपीयर माचे है। इसे कार-ए-कलमदानी के नाम से भी जाना जाता है। इस हीरे को जिल के अब तक के सबसे पसंदीदा गिफ्ट्स में से एक माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *