CM विजय के समर्थकों पर लगा गंभीर आरोप! एक्ट्रेस जूली मेक बोलीं-ट्रोलिंग ने मेरी प्रेग्नेंसी बर्बाद कर दी

CM विजय के समर्थकों पर लगा गंभीर आरोप! एक्ट्रेस जूली मेक बोलीं-ट्रोलिंग ने मेरी प्रेग्नेंसी बर्बाद कर दी

Actress Julie Makes Alleges Miscarriage Due To Trolling: तमिलनाडु की एक्ट्रेस और पूर्व नर्स जूली ने एक बेहद दर्दनाक और विवादित खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने सार्वजनिक रूप से ये दावा किया कि एक्टर और तमिलनाडु के वर्तमान CM विजय के समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया पर की गई लगातार और घिनौनी ट्रोलिंग के कारण उनका मिसकैरेज हो गया। इस मामले ने पूरे राज्य में राजनीतिक और सामाजिक हलचल मचा दी है।

उन्हें शिकायत के बाद एक नोटिस मिला

एक्ट्रेस जूली के अनुसार, उन्होंने मार्च महीने में ही चेन्नई पुलिस के पास जाकर 8 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। ये सभी आरोपी कथित तौर पर थमिझागा वेत्री कझगम (TVK) पार्टी के सपोर्टर्स हैं। जूली का कहना है कि उन्हें शिकायत के बाद एक नोटिस मिला, जिसमें बताया गया कि ये आपराधिक श्रेणी में नहीं, बल्कि मानहानि के दायरे में आता है। उन्होंने ये भी कहा कि सरकार बदलने के बाद जो नोटिस जारी हुआ, उसकी जानकारी उन्हें पहले नहीं थी।

जूली ने आगे बताया कि ट्रोलिंग यहीं नहीं रुकी। उनके खिलाफ 15 लाख रुपये के किडनी घोटाले की एक पूरी तरह से गढ़ी गई कहानी फैलाई गई, जिसमें किसी फिल्म की तरह स्क्रीनप्ले, निर्देशन और कथन सब कुछ मौजूद था।

विजय ने अपने समर्थकों को सिर्फ एक बार रोकने की कोशिश की होती

बता दें, जूली ने हाल ही में शादी की है और लगातार चल रही इस मानसिक प्रताड़ना का असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ा। उनका पहला बच्चा गर्भ में ही नहीं बच सका। उन्होंने साफ किया कि वे इस दुःख का इस्तेमाल सहानुभूति बटोरने के लिए नहीं कर रहीं, बल्कि उनकी असली चिंता ये है कि उनके और उनके पति दोनों की छवि जानबूझकर खराब की जा रही है। उन्होंने कहा, “जब भी कोई महिला TVK के बारे में सवाल उठाती है तो, उसे बेरहमी से निशाना बनाया जाता है।”

जूली ने सीधे तौर पर सीएम विजय को अपने बच्चे की मौत के लिए नैतिक रूप से जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना था कि अगर विजय ने अपने समर्थकों को सिर्फ एक बार रोकने की कोशिश की होती, तो शायद आज उनके जीवन में ये त्रासदी न आती। उन्होंने ये भी सवाल उठाया कि जो नेता “इंस्टाग्राम की बदौलत” सीएम की कुर्सी तक पहुंचा हो, उसे विरोधियों पर हमले करवाने के बजाय आम जनता की भलाई पर ध्यान देना चाहिए।

जूली को याद दिलाया कि जब उन्होंने शिकायत दर्ज की थी

इतना ही नहीं, एक पत्रकार ने जूली को याद दिलाया कि जब उन्होंने शिकायत दर्ज की थी, उस समय तमिलनाडु में DMK की सरकार थी, क्योंकि विजय ने सीएम का पद अप्रैल चुनाव के बाद मई में संभाला था। इस पर जूली ने कहा कि भले ही शिकायत पुरानी सरकार के कार्यकाल में हुई हो, लेकिन अब जो सरकार सत्ता में है, उसकी जिम्मेदारी है कि वो इस मामले को गंभीरता से ले और न्याय दिलाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *