आज यानी मंगलवार, 19 मई को सेंसेक्स 400 अंक की तेजी के साथ 75,700 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंकों की तेजी है, ये 23,750 के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार में निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा खरीदारी है, जबकि निफ्टी प्राइवेट बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है। एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार अमेरिकी बाजार भी मिले-जुले कारोबार के साथ बंद विदेशी निवेशकों ने कल ₹1329 करोड के शेयर खरीदे सेंसेक्स 1000 अंक गिरने के बाद रिकवर होकर बंद हुआ था
सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 75,700 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में 100 अंकों की तेजी, आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी


