आज यानी सोमवार, 25 मई को सेंसेक्स 850 अंक (1.13%) की तेजी के साथ 76,300 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 250 अंकों (1.10%) की तेजी है, ये 24,000 के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार में निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा खरीदारी है, जबकि निफ्टी आईटी में सबसे कम बढ़त है। एशियन मार्केट में तेजी 22 मई को अमेरिकी मार्केट में तेजी रही शुक्रवार को सेंसेक्स 232 अंक चढ़कर बंद हुआ था शेयर बाजार में 22 मई को तेजी रही। सेंसेक्स 232 अंक (0.31%) की तेजी के साथ 75,415 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 65 अंकों (0.27%) की तेजी रही, ये 23,719 पर पहुंचा था। कारोबार में बैंक और मेटल शेयरों में खरीदारी रही।
सेंसेक्स 850 अंक चढ़कर 76,300 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में भी 250 अंकों की तेजी, 24,000 पर पहुंचा; रियल्टी शेयरों में खरीदारी


