राजगीर में सीनियर नेशनल रग्बी सेवन्स चैंपियनशिप 2026:650 खिलाड़ी लेंगे भाग; बिहार की बेटियां अपने घर में खिताब बचाने उतरेंगी

राजगीर में सीनियर नेशनल रग्बी सेवन्स चैंपियनशिप 2026:650 खिलाड़ी लेंगे भाग; बिहार की बेटियां अपने घर में खिताब बचाने उतरेंगी

बिहार की खेल राजधानी के रूप में उभरते राजगीर में एक बार फिर रग्बी का रोमांच सिर चढ़कर बोलेगा। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के देखरेख में राजगीर खेल अकादमी में 16 से 21 अप्रैल तक ‘सीनियर नेशनल रग्बी सेवन्स चैंपियनशिप 2026’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस महामुकाबले में देश के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए 650 से अधिक महिला और पुरुष खिलाड़ी अपनी ताकत और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। पिछले साल अगस्त में एशिया रग्बी अंडर-20 चैंपियनशिप की सफल मेजबानी के बाद, एक साल के अंदर बिहार में रग्बी का यह दूसरा बड़ा राष्ट्रीय आयोजन है, जो राज्य के सुदृढ़ होते खेल पारिस्थितिकी तंत्र की गवाही देता है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह चैंपियनशिप दो चरणों में आयोजित की जाएगी। महिला वर्ग के मुकाबले 16 और 17 अप्रैल को महिला वर्ग के मुकाबले 16 और 17 अप्रैल को होंगे, जिसमें कुल 27 टीमें शिरकत कर रही हैं। वहीं, पुरुष वर्ग में 26 टीमें 20 और 21 अप्रैल को मैदान में उतरेंगी। श्री शंकरण ने विश्वास जताया कि राजगीर में इस स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बिहार की खेल प्रबंधन क्षमता को वैश्विक और राष्ट्रीय पटल पर एक बार फिर मजबूती से स्थापित करेगा। उन्होंने देश भर से आए खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए इसे बिहार के लिए एक अहम मील का पत्थर करार दिया। अध्यक्ष राहुल बोस ने भी उत्साह जाहिर किया प्रतियोगिता को लेकर भारतीय रग्बी फुटबॉल यूनियन (IRFU) के अध्यक्ष राहुल बोस ने भी उत्साह जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि राजगीर ने पूर्व में अपनी मेजबानी क्षमता सिद्ध की है, इसलिए 2026 के इस संस्करण को यहां लाना सुखद अनुभव है। यह चैंपियनशिप भारतीय रग्बी की बढ़ती रफ़्तार और एथलीटों की गुणवत्ता को प्रदर्शित करने का सबसे बड़ा मंच है। बिहार के दर्शकों के लिए महिला वर्ग का मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि डिफेंडिंग चैंपियन बिहार की बेटियां अपने घर में खिताब बचाने उतरेंगी। पिछले साल बिहार ने ओडिशा को हराकर स्वर्ण पदक जीता था, ऐसे में ओडिशा की टीम इस बार अपना खोया गौरव वापस पाने के लिए कड़ी चुनौती पेश करेगी। पुरुष वर्ग में भी कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है, जहां गत विजेता पश्चिम बंगाल अपना दबदबा बनाए रखने की कोशिश करेगा। हरियाणा की टीम, जिसने पिछले साल के फाइनल में शानदार खेल दिखाया था, इस बार स्वर्ण पदक पर निशाना साधेगी। मेजबान बिहार की पुरुष टीम, जिसने पिछले संस्करण में कांस्य पदक जीता था, घरेलू मैदान और दर्शकों के समर्थन का लाभ उठाकर चैंपियन बनने की पूरी कोशिश करेगी। खेल विभाग, बिहार सरकार और बिहार रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित होने वाली इस चैंपियनशिप में रग्बी इंडिया ने स्पीड, स्किल और टीम वर्क के अद्भुत संगम का वादा किया है। सभी मुकाबलों का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया गया है और प्रशासन ने आयोजन को लेकर सुरक्षा व अन्य पुख्ता इंतजाम किए हैं। बिहार की खेल राजधानी के रूप में उभरते राजगीर में एक बार फिर रग्बी का रोमांच सिर चढ़कर बोलेगा। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के देखरेख में राजगीर खेल अकादमी में 16 से 21 अप्रैल तक ‘सीनियर नेशनल रग्बी सेवन्स चैंपियनशिप 2026’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस महामुकाबले में देश के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए 650 से अधिक महिला और पुरुष खिलाड़ी अपनी ताकत और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। पिछले साल अगस्त में एशिया रग्बी अंडर-20 चैंपियनशिप की सफल मेजबानी के बाद, एक साल के अंदर बिहार में रग्बी का यह दूसरा बड़ा राष्ट्रीय आयोजन है, जो राज्य के सुदृढ़ होते खेल पारिस्थितिकी तंत्र की गवाही देता है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह चैंपियनशिप दो चरणों में आयोजित की जाएगी। महिला वर्ग के मुकाबले 16 और 17 अप्रैल को महिला वर्ग के मुकाबले 16 और 17 अप्रैल को होंगे, जिसमें कुल 27 टीमें शिरकत कर रही हैं। वहीं, पुरुष वर्ग में 26 टीमें 20 और 21 अप्रैल को मैदान में उतरेंगी। श्री शंकरण ने विश्वास जताया कि राजगीर में इस स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बिहार की खेल प्रबंधन क्षमता को वैश्विक और राष्ट्रीय पटल पर एक बार फिर मजबूती से स्थापित करेगा। उन्होंने देश भर से आए खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए इसे बिहार के लिए एक अहम मील का पत्थर करार दिया। अध्यक्ष राहुल बोस ने भी उत्साह जाहिर किया प्रतियोगिता को लेकर भारतीय रग्बी फुटबॉल यूनियन (IRFU) के अध्यक्ष राहुल बोस ने भी उत्साह जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि राजगीर ने पूर्व में अपनी मेजबानी क्षमता सिद्ध की है, इसलिए 2026 के इस संस्करण को यहां लाना सुखद अनुभव है। यह चैंपियनशिप भारतीय रग्बी की बढ़ती रफ़्तार और एथलीटों की गुणवत्ता को प्रदर्शित करने का सबसे बड़ा मंच है। बिहार के दर्शकों के लिए महिला वर्ग का मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि डिफेंडिंग चैंपियन बिहार की बेटियां अपने घर में खिताब बचाने उतरेंगी। पिछले साल बिहार ने ओडिशा को हराकर स्वर्ण पदक जीता था, ऐसे में ओडिशा की टीम इस बार अपना खोया गौरव वापस पाने के लिए कड़ी चुनौती पेश करेगी। पुरुष वर्ग में भी कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है, जहां गत विजेता पश्चिम बंगाल अपना दबदबा बनाए रखने की कोशिश करेगा। हरियाणा की टीम, जिसने पिछले साल के फाइनल में शानदार खेल दिखाया था, इस बार स्वर्ण पदक पर निशाना साधेगी। मेजबान बिहार की पुरुष टीम, जिसने पिछले संस्करण में कांस्य पदक जीता था, घरेलू मैदान और दर्शकों के समर्थन का लाभ उठाकर चैंपियन बनने की पूरी कोशिश करेगी। खेल विभाग, बिहार सरकार और बिहार रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित होने वाली इस चैंपियनशिप में रग्बी इंडिया ने स्पीड, स्किल और टीम वर्क के अद्भुत संगम का वादा किया है। सभी मुकाबलों का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया गया है और प्रशासन ने आयोजन को लेकर सुरक्षा व अन्य पुख्ता इंतजाम किए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *