मुजफ्फरपुर में पति-पत्नी, प्रेमी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा:वाराणसी से मुजफ्फरपुर पहुंची महिला, 6 घंटे थाने में हंगामा; कहा- पति पीटता है, प्रेमी के साथ रहूंगी

मुजफ्फरपुर में पति-पत्नी, प्रेमी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा:वाराणसी से मुजफ्फरपुर पहुंची महिला, 6 घंटे थाने में हंगामा; कहा- पति पीटता है, प्रेमी के साथ रहूंगी

मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना में आज एक अजीबोगरीब लव ट्रायंगल का मामला सामने आया, जहां पति, पत्नी और बॉयफ्रेंड के बीच करीब 6 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। आखिरकार पुलिस ने तीनों पक्षों से लिखित आवेदन लेकर मामले को शांत कराया, जिसके बाद महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई, जबकि पति वापस बनारस लौट गया। क्या है पूरा मामला? शिकायतकर्ता धर्मेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश के बनारस के निवासी हैं। इन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी शादी साल 2019 में निधि नाम की महिला से हुई थी। दोनों की एक 6 साल की बेटी भी है। ये धर्मेंद्र की यह दूसरी शादी थी। पहली शादी से उनकी एक बेटी है, जो 12वीं कक्षा में पढ़ती है। धर्मेंद्र के अनुसार, 1 मई को उनकी पत्नी निधि अचानक घर से गायब हो गई। खोजबीन के दौरान उन्हें पता चला कि वह मुजफ्फरपुर में उनके सहकर्मी मनीष कुमार के साथ है। इसके बाद धर्मेंद्र मुजफ्फरपुर पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस से की। होटल से बरामद हुई महिला अहियापुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को उसके कथित प्रेमी मनीष के साथ एक होटल से बरामद किया और फिर उसे काजी मोहम्मदपुर थाना लाया गया। सूचना मिलने पर पति धर्मेंद्र भी थाने पहुंच गया, जहां तीनों के बीच लंबी बातचीत और विवाद हुआ। महिला ने लगाए मारपीट के आरोप थाने में महिला निधि ने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपनी मर्जी से मनीष के साथ रहने आई है और अब पति के साथ नहीं रहना चाहती। उसने स्पष्ट किया कि वह आगे मनीष कुमार से शादी करना चाहती है। पति ने जताई बेटी की चिंता वहीं धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि अगर उनकी पत्नी उनके साथ नहीं रहना चाहती, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन उन्हें अपनी बेटी की चिंता है। उन्होंने कहा कि बेटी की अच्छी देखभाल होनी चाहिए। प्रेमी ने जिम्मेदारी लेने की बात कही मनीष कुमार, जो धर्मेंद्र का सहकर्मी है, उसने भी लिखित आवेदन में कहा कि वह निधि और उसके बच्चे की जिम्मेदारी लेने को तैयार है और उनकी देखभाल करेगा। पुलिस ने आवेदन लेकर छोड़ा काजी मोहम्मदपुर थाना अध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि महिला बालिग है और अपनी मर्जी से आई थी। तीनों पक्षों से लिखित आवेदन लेने के बाद सभी को जाने दिया गया। इसके बाद महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई, जबकि उसका पति वापस बनारस लौट गया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान थाना परिसर में करीब 6 घंटे तक गहमागहमी और तनाव का माहौल बना रहा। मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना में आज एक अजीबोगरीब लव ट्रायंगल का मामला सामने आया, जहां पति, पत्नी और बॉयफ्रेंड के बीच करीब 6 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। आखिरकार पुलिस ने तीनों पक्षों से लिखित आवेदन लेकर मामले को शांत कराया, जिसके बाद महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई, जबकि पति वापस बनारस लौट गया। क्या है पूरा मामला? शिकायतकर्ता धर्मेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश के बनारस के निवासी हैं। इन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी शादी साल 2019 में निधि नाम की महिला से हुई थी। दोनों की एक 6 साल की बेटी भी है। ये धर्मेंद्र की यह दूसरी शादी थी। पहली शादी से उनकी एक बेटी है, जो 12वीं कक्षा में पढ़ती है। धर्मेंद्र के अनुसार, 1 मई को उनकी पत्नी निधि अचानक घर से गायब हो गई। खोजबीन के दौरान उन्हें पता चला कि वह मुजफ्फरपुर में उनके सहकर्मी मनीष कुमार के साथ है। इसके बाद धर्मेंद्र मुजफ्फरपुर पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस से की। होटल से बरामद हुई महिला अहियापुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को उसके कथित प्रेमी मनीष के साथ एक होटल से बरामद किया और फिर उसे काजी मोहम्मदपुर थाना लाया गया। सूचना मिलने पर पति धर्मेंद्र भी थाने पहुंच गया, जहां तीनों के बीच लंबी बातचीत और विवाद हुआ। महिला ने लगाए मारपीट के आरोप थाने में महिला निधि ने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपनी मर्जी से मनीष के साथ रहने आई है और अब पति के साथ नहीं रहना चाहती। उसने स्पष्ट किया कि वह आगे मनीष कुमार से शादी करना चाहती है। पति ने जताई बेटी की चिंता वहीं धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि अगर उनकी पत्नी उनके साथ नहीं रहना चाहती, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन उन्हें अपनी बेटी की चिंता है। उन्होंने कहा कि बेटी की अच्छी देखभाल होनी चाहिए। प्रेमी ने जिम्मेदारी लेने की बात कही मनीष कुमार, जो धर्मेंद्र का सहकर्मी है, उसने भी लिखित आवेदन में कहा कि वह निधि और उसके बच्चे की जिम्मेदारी लेने को तैयार है और उनकी देखभाल करेगा। पुलिस ने आवेदन लेकर छोड़ा काजी मोहम्मदपुर थाना अध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि महिला बालिग है और अपनी मर्जी से आई थी। तीनों पक्षों से लिखित आवेदन लेने के बाद सभी को जाने दिया गया। इसके बाद महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई, जबकि उसका पति वापस बनारस लौट गया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान थाना परिसर में करीब 6 घंटे तक गहमागहमी और तनाव का माहौल बना रहा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *