Holi Wishes Images, Wallpaper And Photo : भारत में होली दिवाली के बाद सबसे ज्यादा धूमधाम से मनाया जाने वाला त्योहार है। यह हर साल फाल्गुन महीने की पूर्णिमा को मनाई जाती है। इस बार भद्रा और चंद्र ग्रहण के कारण होली की तारीख को लेकर खास संयोग बना है। कई सालों बाद ऐसा हो रहा है कि होलिका दहन के अगले दिन नहीं, बल्कि एक दिन बाद रंगों वाली होली खेली जाएगी। बता दें, होली दो दिन का त्योहार है। पहले दिन छोटी होली या होलिका दहन होता है, जिसमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाता है। दूसरे दिन रंगवाली होली खेली जाती है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हैं, गले मिलते हैं और शुभकामनाएं देते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम होली 2026 की शुभकामनाएं देने के लिए विशेज के साथ इमेजेस, वॉलपेपर और फोटो शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप अपने परिवार और दोस्तों को भेजकर होली की बधाई दे सकते हैं।
होली विश करने के लिए फोटो (Holi Wishes Photo)

गुजिया की तरह हमेशा मीठी रहे आपकी बोली,
खुशियों से भरी रहे आपकी झोली।
आपको और आपके परिवार को हैप्पी होली!

पिचकारी की धार हो, अबीर-गुलाल की बौछार हो,
अपनों का प्यार हो, यारों यही है रंगों का त्योहार होली।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं!

.होली के दिन मत डरो इतना पानी से,
बस थोड़ा सा रंग लगाओ और धूम मचाकर करो ऐश।
साल में एक बार तो कर लो अपना बदन साफ,
डालो बाल्टी भर पानी और धो लो सारे पाप।
होली की हार्दिक बधाई!

होली की शुभकामनाएं देने के लिए वॉलपेपर (Holi Wishes Wallpaper)

खुशियों से भरा हो सदा आपका संसार,
जिंदगी में हमेशा रहे प्यार और बहार।
आपके संसार में हो रंगों की भरमार,
मुबारक हो आपको होली का त्योहार!

होली के लाल-नीले पीले रंगों से भी सुंदर हो आपकी ज़िन्दगी,
आपकी दुनिया हमेशा महकती रहे यही है मेरी कामना।
कभी न बिगड़ पाए रिश्तों के प्यार की होली,
ए मेरे दोस्त मुबारक हो आपको ये होली का त्योहार।
Happy Holi 2026!

कान्हा की पिचकारी हो और राधा का रंग,
चलो आज प्यार के रंग से ये दुनिया रंग दें सारी।
इस रंग का न कोई है जात-पात और न ही है कोई बोली।
होली की ढेर सारी हार्दिक बधाई!

होली विश करने के लिए इमेजेस (Holi Wishes Images)

.होली आई, ढेरों खुशियां लाई,
है गुलाल की बौछार, पिचकारी की धार, अपनों का प्यार।
यही है यारों होली का त्योहार,
आनंद से भरा हो आपका होली का त्योहार।
हैप्पी होली 2026!



