लखनऊ में अयोध्या रोड स्थित शिव शक्ति कॉम्प्लेक्स में नेत्रम आई-केयर सेंटर के शुभारंभ हुआ है। यहां हर वर्ग के लोगों के लिए किफायती से लेकर प्रीमियम तक बेहतर क्वालिटी के चश्मे और आधुनिक जांच की व्यवस्था मिलेगी। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विवेक सिंह वर्मा ने सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यहां आधुनिक मशीनों से आंखों की जांच होगी और हर वर्ग के लोगों को उनकी जरूरत और बजट के अनुसार चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे। ‘फोरोप्टर’ मशीन के जरिए आंखों की जांच की जाएगी नेत्रम ऑप्टिकल ग्रुप के संचालक डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि यह उनका पांचवां आउटलेट है। इससे पहले वे मटियारी, गोंडा, अंबेडकर नगर और आजमगढ़ में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यहां फोरोप्टर मशीन के जरिए आंखों की जांच की जाएगी, जिससे मरीजों को बिल्कुल सही नंबर का चश्मा मिल सकेगा।


