नोएडा में स्कूलों के समय में बदलाव:सुबह साढ़े सात से दोपहर 12:30 तक रहेगा, कल चलेगी आंधी और होगी बारिश

नोएडा में स्कूलों के समय में बदलाव:सुबह साढ़े सात से दोपहर 12:30 तक रहेगा, कल चलेगी आंधी और होगी बारिश

नोएडा में बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। अग्रिम आदेशों तक सभी बोर्ड के अलावा परिषदीय, राजकीय और अशासकीय विद्यालय सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक संचालित किए गए जाएंगे। आदेशों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। बता दे नोएडा में इस समय भीषम गर्मी और लू चल रही है। जिसके चलते जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया है। नोएडा में सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। नमी की मात्रा 40 प्रतिशत रिकार्ड की गई। आईएमडी के मुताबिक मंगलवार को 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा बुधवार और गुरुवार को भी हल्की बारिश और आंधी चलने की संभावना है। हालांकि अधिकतम तापमान में कमी नहीं आएगी। 41 डिग्री तक बना रहेगा। एक मई से मौसम साफ रहेगा और लोगों को तेज गर्मी झेलनी पड़ेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *