बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय सीवान द्वारा गुरुवार को परम स्किल ट्रेनिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, तरवारा बाजार में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल करना था। शैक्षणिक योग्यता-संवाद कौशल का आकलन आयोजित जॉब कैंप में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भाग लेते हुए अभ्यर्थियों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान किए। शिविर में कुल 56 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बैंक द्वारा एसएफओ (SFO) पद के लिए साक्षात्कार आयोजित किया गया, जिसमें अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, संवाद कौशल एवं कार्य क्षमता का आकलन किया गया। साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के बाद उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा 20 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित युवाओं में उत्साह का माहौल देखा गया। अभ्यर्थियों ने कहा कि ऐसे जॉब कैंप युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने का बेहतर माध्यम साबित हो रहे हैं और इससे उन्हें अपने जिले में ही नौकरी पाने का अवसर मिल रहा है। यह जॉब कैंप पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक संचालित किया गया। शिविर में भाग लेने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट उत्तीर्ण निर्धारित की गई थी। वहीं, 18 वर्ष से 32 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थियों ने इसमें भाग लिया। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि विभाग का प्रयास है कि जिले के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। इसके लिए समय-समय पर विभिन्न निजी कंपनियों और संस्थानों के सहयोग से नियोजन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की एचआर नीतू शाह, सहित जिला नियोजनालय सीवान के सभी कर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है और आने वाले दिनों में भी ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन जारी रहेगा। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय सीवान द्वारा गुरुवार को परम स्किल ट्रेनिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, तरवारा बाजार में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल करना था। शैक्षणिक योग्यता-संवाद कौशल का आकलन आयोजित जॉब कैंप में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भाग लेते हुए अभ्यर्थियों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान किए। शिविर में कुल 56 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बैंक द्वारा एसएफओ (SFO) पद के लिए साक्षात्कार आयोजित किया गया, जिसमें अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, संवाद कौशल एवं कार्य क्षमता का आकलन किया गया। साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के बाद उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा 20 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित युवाओं में उत्साह का माहौल देखा गया। अभ्यर्थियों ने कहा कि ऐसे जॉब कैंप युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने का बेहतर माध्यम साबित हो रहे हैं और इससे उन्हें अपने जिले में ही नौकरी पाने का अवसर मिल रहा है। यह जॉब कैंप पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक संचालित किया गया। शिविर में भाग लेने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट उत्तीर्ण निर्धारित की गई थी। वहीं, 18 वर्ष से 32 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थियों ने इसमें भाग लिया। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि विभाग का प्रयास है कि जिले के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। इसके लिए समय-समय पर विभिन्न निजी कंपनियों और संस्थानों के सहयोग से नियोजन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की एचआर नीतू शाह, सहित जिला नियोजनालय सीवान के सभी कर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है और आने वाले दिनों में भी ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन जारी रहेगा।


