बिहारशरीफ में बकरीद पर सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी:शहर में बड़े वाहनों की नो-एंट्री, कई रूट डायवर्ट; चौक-चौराहों पर पुलिस टीम तैनात

बिहारशरीफ में बकरीद पर सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी:शहर में बड़े वाहनों की नो-एंट्री, कई रूट डायवर्ट; चौक-चौराहों पर पुलिस टीम तैनात

बिहारशरीफ में बकरीद पर सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी है। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए व्यापक और कड़ा ट्रैफिक नियंत्रण प्लान लागू किया है। यह विशेष यातायात व्यवस्था 28 मई से 30 मई तक प्रभावी रहेगी। त्योहार के दौरान शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति न बने और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए आज(28 मई) सुबह 5 बजे से ही कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के परिचालन को पूरी तरह प्रतिबंधित और डायवर्ट कर दिया गया है। नए ट्रैफिक प्लान के तहत शहर के भीतर सभी प्रकार के बड़े व्यावसायिक और सवारी वाहनों, जैसे बस, ट्रक, ट्रैक्टर और पिकअप के प्रवेश व परिचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर भी कई मार्गों को प्रतिबंधित किया गया है, जिसके तहत खंदकपर से महलपर होते हुए बाबा मणिराम अखाड़ा तक किसी भी तरह के तीनपहिया और चार पहिया वाहन नहीं जा सकेंगे। इसी तरह सोगरा कॉलेज से नदी मोड़ की तरफ सभी प्रकार के वाहनों के जाने पर पाबंदी रहेगी। शहर के व्यस्ततम कुमार सिनेमा तिराहा से पुलपर चौक, पोस्ट ऑफिस रोड और गांधी मैदान होते हुए भरावपर तक भी सभी तरह के वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। वाहनों के दबाव को नियंत्रित करने के लिए एलिट होटल से सोहसराय चौक होते हुए मोगलकुआं तक और कचहरी चौक से नईसराय होते हुए बरादरी मोड़ तक भी तीनपहिया और चार पहिया वाहनों के प्रवेश को वर्जित कर दिया गया है। वैकल्पिक मार्ग का कर सकते हैं इस्तेमाल मुख्य मार्गों पर पाबंदी के बाद प्रशासन ने छोटे वाहनों और आम जनता की सहूलियत के लिए कई वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए हैं। तीनपहिया, चार पहिया और बाइक जैसे सभी छोटे वाहन मामु भगिना मोड़ से अस्पताल चौक होते हुए शहर के भीतर प्रवेश कर सकेंगे। एक अन्य वैकल्पिक मार्ग के रूप में छोटे वाहन पचासा मोड़ से रहुई हॉल्ट होकर शेखाना के रास्ते अंबेडकर मोड़, एतवारी बाजार या कचहरी चौक की ओर जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त देवीसराय से रामचंद्रपुर और मछली मंडी होते हुए वी-2 मॉल के रास्ते भी शहर में प्रवेश की अनुमति दी गई है। वहीं, कारगिल चौक की तरफ से आने वाले वाहन गगनदीवान, लहेरी थाना और सोहनकुआं के रास्ते से मछली मंडी होते हुए शहर की ओर बढ़ सकेंगे। रेलवे गुमटी से आने वाले छोटे वाहन खंदकपर चौक और कॉलेज मोड़ शिव मंदिर के पास से होते हुए कचहरी चौक की तरफ आ-जा सकेंगे। सुरक्षा के लिए पुलिस टीम तैनात यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन ने शहर के चार प्रमुख संवेदनशील मोड़ों पर ड्रॉप गेट बनाने का निर्णय लिया है। ये ड्रॉप गेट कारगिल बस स्टैंड के पास तीनमुहानी, सोगरा कॉलेज मोड़, बाबा मणिराम अखाड़ा तिनमुहानी के पास और पीएमएस कॉलेज के बगल से पहाड़पुरा जाने वाले मुख्य मार्ग के मोड़ पर बनाए गए हैं, जहां पुलिस बल मुस्तैद रहेगा। इसके साथ ही पर्व के दौरान वाहनों के सुव्यवस्थित ठहराव के लिए शहर में चार प्रमुख जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जिसमें कारगिल बस स्टैंड के पास तीनमुहानी, सोगरा कॉलेज मैदान, कारगिल बस स्टैंड और श्रम कल्याण मैदान शामिल हैं। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से इस विशेष ट्रैफिक प्लान का पालन करने और शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने में सहयोग की अपील की है। बिहारशरीफ में बकरीद पर सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी है। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए व्यापक और कड़ा ट्रैफिक नियंत्रण प्लान लागू किया है। यह विशेष यातायात व्यवस्था 28 मई से 30 मई तक प्रभावी रहेगी। त्योहार के दौरान शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति न बने और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए आज(28 मई) सुबह 5 बजे से ही कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के परिचालन को पूरी तरह प्रतिबंधित और डायवर्ट कर दिया गया है। नए ट्रैफिक प्लान के तहत शहर के भीतर सभी प्रकार के बड़े व्यावसायिक और सवारी वाहनों, जैसे बस, ट्रक, ट्रैक्टर और पिकअप के प्रवेश व परिचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर भी कई मार्गों को प्रतिबंधित किया गया है, जिसके तहत खंदकपर से महलपर होते हुए बाबा मणिराम अखाड़ा तक किसी भी तरह के तीनपहिया और चार पहिया वाहन नहीं जा सकेंगे। इसी तरह सोगरा कॉलेज से नदी मोड़ की तरफ सभी प्रकार के वाहनों के जाने पर पाबंदी रहेगी। शहर के व्यस्ततम कुमार सिनेमा तिराहा से पुलपर चौक, पोस्ट ऑफिस रोड और गांधी मैदान होते हुए भरावपर तक भी सभी तरह के वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। वाहनों के दबाव को नियंत्रित करने के लिए एलिट होटल से सोहसराय चौक होते हुए मोगलकुआं तक और कचहरी चौक से नईसराय होते हुए बरादरी मोड़ तक भी तीनपहिया और चार पहिया वाहनों के प्रवेश को वर्जित कर दिया गया है। वैकल्पिक मार्ग का कर सकते हैं इस्तेमाल मुख्य मार्गों पर पाबंदी के बाद प्रशासन ने छोटे वाहनों और आम जनता की सहूलियत के लिए कई वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए हैं। तीनपहिया, चार पहिया और बाइक जैसे सभी छोटे वाहन मामु भगिना मोड़ से अस्पताल चौक होते हुए शहर के भीतर प्रवेश कर सकेंगे। एक अन्य वैकल्पिक मार्ग के रूप में छोटे वाहन पचासा मोड़ से रहुई हॉल्ट होकर शेखाना के रास्ते अंबेडकर मोड़, एतवारी बाजार या कचहरी चौक की ओर जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त देवीसराय से रामचंद्रपुर और मछली मंडी होते हुए वी-2 मॉल के रास्ते भी शहर में प्रवेश की अनुमति दी गई है। वहीं, कारगिल चौक की तरफ से आने वाले वाहन गगनदीवान, लहेरी थाना और सोहनकुआं के रास्ते से मछली मंडी होते हुए शहर की ओर बढ़ सकेंगे। रेलवे गुमटी से आने वाले छोटे वाहन खंदकपर चौक और कॉलेज मोड़ शिव मंदिर के पास से होते हुए कचहरी चौक की तरफ आ-जा सकेंगे। सुरक्षा के लिए पुलिस टीम तैनात यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन ने शहर के चार प्रमुख संवेदनशील मोड़ों पर ड्रॉप गेट बनाने का निर्णय लिया है। ये ड्रॉप गेट कारगिल बस स्टैंड के पास तीनमुहानी, सोगरा कॉलेज मोड़, बाबा मणिराम अखाड़ा तिनमुहानी के पास और पीएमएस कॉलेज के बगल से पहाड़पुरा जाने वाले मुख्य मार्ग के मोड़ पर बनाए गए हैं, जहां पुलिस बल मुस्तैद रहेगा। इसके साथ ही पर्व के दौरान वाहनों के सुव्यवस्थित ठहराव के लिए शहर में चार प्रमुख जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जिसमें कारगिल बस स्टैंड के पास तीनमुहानी, सोगरा कॉलेज मैदान, कारगिल बस स्टैंड और श्रम कल्याण मैदान शामिल हैं। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से इस विशेष ट्रैफिक प्लान का पालन करने और शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने में सहयोग की अपील की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *