बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पदभार संभालने के बाद उनके पैतृक गांव मुंगेर के लखनपुर स्थित आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस प्रशासन ने एहतियातन उनके आवास पर 24 घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत एक पुलिस अधिकारी के साथ पांच जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। ये जवान अलग-अलग शिफ्ट में सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे हैं। बाहरी लोगों और मीडिया को मुख्यमंत्री के घर के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं है। केवल परिवार के सदस्य और करीबी रिश्तेदारों को ही घर में जाने दिया जा रहा है। आधिकारिक आदेश जारी हुए बिना सुरक्षा बढ़ाई सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को तारापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके तुरंत बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन ने उनके पैतृक आवास की सुरक्षा बढ़ा दी। हालांकि, इस संबंध में पटना मुख्यालय से कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है, लेकिन स्थानीय स्तर पर सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। तारापुर के डीएसपी संकेत कुमार ने बताया कि यह सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह एहतियात के तौर पर की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि मुख्यालय से अतिरिक्त सुरक्षा को लेकर कोई निर्देश मिलता है, तो उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। शेखर यादव के खिलाफ केस हुआ था दर्ज सुरक्षा बढ़ाए जाने के पीछे हाल ही में दर्ज हुआ एक मामला भी एक अहम वजह माना जा रहा है। 15 अप्रैल को ही संग्रामपुर थाना पुलिस ने बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के खरौधा गांव निवासी शेखर यादव के खिलाफ मुख्यमंत्री को धमकी देने के आरोप में एक केस दर्ज किया था। इसके बाद आरोपी शेखर यादव को गुजरात के अहमदाबाद स्थित साणंद-कड़ी रोड से साणंद पुलिस और मुंगेर पुलिस के संयुक्त प्रयास से गिरफ्तार किया गया। उसे फिलहाल मुंगेर लाया जा रहा है। इसी घटना के बाद मुख्यमंत्री के पैतृक घर की सुरक्षा और भी मजबूत कर दी गई है। बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पदभार संभालने के बाद उनके पैतृक गांव मुंगेर के लखनपुर स्थित आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस प्रशासन ने एहतियातन उनके आवास पर 24 घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत एक पुलिस अधिकारी के साथ पांच जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। ये जवान अलग-अलग शिफ्ट में सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे हैं। बाहरी लोगों और मीडिया को मुख्यमंत्री के घर के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं है। केवल परिवार के सदस्य और करीबी रिश्तेदारों को ही घर में जाने दिया जा रहा है। आधिकारिक आदेश जारी हुए बिना सुरक्षा बढ़ाई सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को तारापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके तुरंत बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन ने उनके पैतृक आवास की सुरक्षा बढ़ा दी। हालांकि, इस संबंध में पटना मुख्यालय से कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है, लेकिन स्थानीय स्तर पर सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। तारापुर के डीएसपी संकेत कुमार ने बताया कि यह सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह एहतियात के तौर पर की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि मुख्यालय से अतिरिक्त सुरक्षा को लेकर कोई निर्देश मिलता है, तो उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। शेखर यादव के खिलाफ केस हुआ था दर्ज सुरक्षा बढ़ाए जाने के पीछे हाल ही में दर्ज हुआ एक मामला भी एक अहम वजह माना जा रहा है। 15 अप्रैल को ही संग्रामपुर थाना पुलिस ने बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के खरौधा गांव निवासी शेखर यादव के खिलाफ मुख्यमंत्री को धमकी देने के आरोप में एक केस दर्ज किया था। इसके बाद आरोपी शेखर यादव को गुजरात के अहमदाबाद स्थित साणंद-कड़ी रोड से साणंद पुलिस और मुंगेर पुलिस के संयुक्त प्रयास से गिरफ्तार किया गया। उसे फिलहाल मुंगेर लाया जा रहा है। इसी घटना के बाद मुख्यमंत्री के पैतृक घर की सुरक्षा और भी मजबूत कर दी गई है।


