शेखपुरा में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) के सेकंड इयर के स्टूडेंट ने गुरुवार सुबह फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना शेखपुरा के बरूई गांव की है। मृतक की पहचान कुणाल कुमार (22) पिता युगल यादव के रूप में हुई है। सुसाइड के पहले कमरे के दिवार पर युवक ने लिखा- ‘मैं आज अपना जिंदगी खत्म कर रहा हूं, आज खुद को समाप्त कर रहा हूं।’ गुरुवार की सुबह घर की महिलाएं जब सफाई कर रही थीं, तब उन्होंने युवक का शव छत के पंखे से रस्सी के सहारे लटका देखा। परिवार के सदस्यों ने शव को नीचे उतारा और तुरंत शहर के एक निजी क्लिनिक ले गए। वहां से उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने कुणाल को मृत घोषित कर दिया। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए… अब जानें पूरी घटना… मृतक कुणाल, बरूई गांव निवासी युगल यादव का सबसे छोटा बेटा था। वह DIET शेखपुरा में प्राइमरी टीचर का ट्रेनिंग ले रहा था और सेकंड इयर का स्टूडेंट था। ट्रेनिंग के तहत उसे वाजिदपुर गांव स्थित एक स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए भेजा गया था। मृतक के बड़े भाई अजीत कुमार ने बताया कि कुणाल पढ़ाई में काफी होशियार था। बुधवार रात वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। गुरुवार सुबह में ही उसने बगल के पूजा घर में जाकर छत के पंखे से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। अजीत कुमार ने यह भी बताया कि बुधवार को कुणाल ट्रेनिंग के लिए वाजिदपुर स्थित स्कूल नहीं गया था। उसके व्हाट्सएप पर वाजिदपुर के एक टीचर ने अनुपस्थिति के बारे में पूछा था, जिसका जवाब कुणाल ने दिया था कि वह आज नहीं आ सका और कल आएगा। प्रेम प्रसंग के चलते यह कदम उठाया – मृतक का बड़ा भाई मृतक के बड़े भाई ने आशंका जताई कि, ‘कुणाल ने प्रेम प्रसंग के चलते यह कदम उठाया है।’ उन्होंने बताया कि, ‘मुझे आस-पास के लोगों से पता चला था कि कुणाल किसी लड़की से फोन पर बातचीत करता था।’ इस घटना के बाद पूरे परिवार के लोग दुखी हैं। सदर अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा युवक को मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार के लोग शव लेकर गांव चले गए। इसके साथ ही परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। इस मामले को लेकर नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि, ‘घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।’ शेखपुरा में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) के सेकंड इयर के स्टूडेंट ने गुरुवार सुबह फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना शेखपुरा के बरूई गांव की है। मृतक की पहचान कुणाल कुमार (22) पिता युगल यादव के रूप में हुई है। सुसाइड के पहले कमरे के दिवार पर युवक ने लिखा- ‘मैं आज अपना जिंदगी खत्म कर रहा हूं, आज खुद को समाप्त कर रहा हूं।’ गुरुवार की सुबह घर की महिलाएं जब सफाई कर रही थीं, तब उन्होंने युवक का शव छत के पंखे से रस्सी के सहारे लटका देखा। परिवार के सदस्यों ने शव को नीचे उतारा और तुरंत शहर के एक निजी क्लिनिक ले गए। वहां से उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने कुणाल को मृत घोषित कर दिया। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए… अब जानें पूरी घटना… मृतक कुणाल, बरूई गांव निवासी युगल यादव का सबसे छोटा बेटा था। वह DIET शेखपुरा में प्राइमरी टीचर का ट्रेनिंग ले रहा था और सेकंड इयर का स्टूडेंट था। ट्रेनिंग के तहत उसे वाजिदपुर गांव स्थित एक स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए भेजा गया था। मृतक के बड़े भाई अजीत कुमार ने बताया कि कुणाल पढ़ाई में काफी होशियार था। बुधवार रात वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। गुरुवार सुबह में ही उसने बगल के पूजा घर में जाकर छत के पंखे से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। अजीत कुमार ने यह भी बताया कि बुधवार को कुणाल ट्रेनिंग के लिए वाजिदपुर स्थित स्कूल नहीं गया था। उसके व्हाट्सएप पर वाजिदपुर के एक टीचर ने अनुपस्थिति के बारे में पूछा था, जिसका जवाब कुणाल ने दिया था कि वह आज नहीं आ सका और कल आएगा। प्रेम प्रसंग के चलते यह कदम उठाया – मृतक का बड़ा भाई मृतक के बड़े भाई ने आशंका जताई कि, ‘कुणाल ने प्रेम प्रसंग के चलते यह कदम उठाया है।’ उन्होंने बताया कि, ‘मुझे आस-पास के लोगों से पता चला था कि कुणाल किसी लड़की से फोन पर बातचीत करता था।’ इस घटना के बाद पूरे परिवार के लोग दुखी हैं। सदर अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा युवक को मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार के लोग शव लेकर गांव चले गए। इसके साथ ही परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। इस मामले को लेकर नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि, ‘घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।’


