सोनीपत में 264 पॉलिंग पार्टियों का दूसरा रैंडमाइजेशन पूरा:सभी पॉलिंग पार्टियों को केंद्र आवंटित; प्रशिक्षण और निष्पक्ष चुनाव के लिए सख्त निर्देश जारी

सोनीपत में 264 पॉलिंग पार्टियों का दूसरा रैंडमाइजेशन पूरा:सभी पॉलिंग पार्टियों को केंद्र आवंटित; प्रशिक्षण और निष्पक्ष चुनाव के लिए सख्त निर्देश जारी

नगर निगम चुनाव 2026 की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन हर स्तर पर सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को 264 पॉलिंग पार्टियों का द्वितीय रैंडमाइजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नेहा सिंह की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
निर्धारित सॉफ्टवेयर के माध्यम से पूरी प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ अंजाम दिया गया, जिससे प्रत्येक पॉलिंग पार्टी को उनके मतदान केंद्रों का निष्पक्ष आवंटन सुनिश्चित हो सके। द्वितीय रैंडमाइजेशन प्रक्रिया हुई पूरी
सोनीपत में नगर निगम आम चुनाव 2026 के तहत 264 पॉलिंग पार्टियों का द्वितीय रैंडमाइजेशन मंगलवार को संपन्न किया गया। यह प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नेहा सिंह की निगरानी में तय मानकों और सॉफ्टवेयर के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित की गई। सॉफ्टवेयर के जरिए निष्पक्ष आवंटन
रैंडमाइजेशन के दौरान सभी पॉलिंग पार्टियों को उनके संबंधित मतदान केंद्रों पर सॉफ्टवेयर के जरिए आवंटित किया गया। इससे किसी भी प्रकार की मानवीय हस्तक्षेप की संभावना को समाप्त करते हुए निष्पक्षता सुनिश्चित की गई। पार्टियों को दी गई आवश्यक जानकारी
द्वितीय रैंडमाइजेशन के बाद सभी पॉलिंग पार्टियों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों की जानकारी उपलब्ध करा दी गई। साथ ही उन्हें चुनाव संबंधी दिशा-निर्देश, प्रशिक्षण कार्यक्रम और सामग्री वितरण के बारे में भी अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में भाग लेना अनिवार्य
जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा सिंह ने स्पष्ट किया कि सभी पॉलिंग पार्टियों के लिए निर्धारित समय पर प्रशिक्षण में भाग लेना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। अधिकारियों को जिम्मेदारी निभाने का आह्वान
नेहा सिंह ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर स्तर पर सतर्कता और समन्वय बेहद जरूरी है।
इस अवसर पर एडीसी अजय चोपड़ा, डिप्टी डीईओ कम नगराधीश सिमरन, आरओ सुभाष चंद्र, एआरओ अंकिता वर्मा, एआरओ (एम) सुरेंद्र सिंह, डीडीपीओ मनीष मलिक, डीआईओ विशाल कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *