टोंक में लोगों को विधिक सेवा प्राधिकरण, योजनाओं और राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी गई। नालसा मेगा विधिक जागरूकता एवं कल्याण शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टोंक (वैकल्पिक विवाद निस्तारण केन्द्र) में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टोंक की अध्यक्ष डॉ. सीमा अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. अग्रवाल द्वारा शिविर में उपस्थित जिले के निवासियों को संबोधित किया और लोक अदालत के बारे में जानकारी दी। प्राधिकरण अध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष की दूसरी लोक अदालत का आयोजन 9 मई को किया जाएगा। इस लोक अदालत में बिजली, पानी, बैंक एवं न्यायालयों से संबंधित मुकदमों का निपटारा आपसी सुलह के माध्यम से किया जाएगा। योजनाओं के बारे में बताया
अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिरकण टोंक के सचिव दिनेश कुमार जलुथरिया ने कहा कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में किए जाने वाले मुकदमों के राजीनामा, प्रीलिटिगेशन के बारे में एवं पक्षकारो को प्रकरणों का निस्तारण आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में करवाए जाने के लिए प्रेरित किया व विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां दी गई गई। शिविर में विभिन्न विभागों के सहयोग से जो लाभार्थी अनुदान की पात्रता रखते हैं, उन लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं द्वारा मौके पर ही लाभान्वित किया गया। नगर परिषद्, टोंक से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 के तहत चाय की थडी, फल के ठेला, गलीचा कार्य, सिलाई कार्य इत्यादि के लिए 15 हजार से लेकर 50 हजार रुपए तक के अनुदान, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा मुफ्त पास, महिला एवं बाल विकास विभाग से प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना के तहत लाभ, समाज कल्याण विभाग द्वारा हियरिंग मशीन, व्हील चेयर एवं कृषि विभाग द्वारा भी चाप कटर आदि वितरित किए गए। इस सामग्री को डीएलएसए टोंक के अध्यक्ष डॉ सीमा अग्रवाल, सचिव दिनेश कुमार जलुथरिया, जिला मुख्यालय टोंक के न्यायिक अधिकारी (पारिवारिक न्यायालय के) न्यायाधीश मधुसूदन शर्मा, अपर जिला न्यायाधीश महावीर महावर, न्यायाधीश एससी एसटी प्रकरण आरती माहेश्वरी, कमल सोनी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, निधि शर्मा व गजपाल सिंह, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और यतिन खटाना, न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सौंकरिया द्वारा चैक और अन्य सामान वितरित किए गए। मंच संचालन रमेश शर्मा, चीफ एलएडीसी द्वारा किया गया। शिविर में आमजन, पक्षकार, अधिवक्तागण एवं एडीआर कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।


