बुलंदशहर में स्कार्पियो ने मिनी ट्रक को मारी टक्कर:खुर्जा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और बेटा गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर

बुलंदशहर में स्कार्पियो ने मिनी ट्रक को मारी टक्कर:खुर्जा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और बेटा गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर

बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने एक तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी ने आगे चल रहे मिनी ट्रक को टक्कर मार दी। इस हादसे में खुर्जा के अरनिया के पूर्व ब्लॉक प्रमुख गौरव जादौन और उनके बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कार्पियो चालक गौरव जादौन गाड़ी को तेज रफ्तार से चला रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि गौरव जादौन का बेटा, जो उनके बगल वाली सीट पर बैठा था, गाड़ी में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र राठौर पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहगीरों की मदद से अथक प्रयास कर गंभीर रूप से घायल बेटे को गाड़ी से बाहर निकाला। हादसे में घायल दोनों पिता-पुत्र को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *