2 परिवारों के विवाद से स्कूल का रास्ता बंद:गोपालगंज में बच्चों-ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन से रास्ता खुलवाने की मांग की

2 परिवारों के विवाद से स्कूल का रास्ता बंद:गोपालगंज में बच्चों-ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन से रास्ता खुलवाने की मांग की

गोपालगंज में 2 परिवारों के पुराने विवाद के कारण स्कूल जाने का रास्ता बंद हो गया। घटना गोपालगंज जिले के सदर प्रखंड के कररिया गांव में इंदिरा आवास प्राथमिक विद्यालय की है। इससे स्कूल में पढ़ाई-लिखाई प्रभावित हुई है। नाराज स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने कररिया गांव के सामने बेतिया जाने वाली मेन रोड को जाम कर दिया। आक्रोशित बच्चे और ग्रामीण प्रशासन से तुरंत मामले में आकर रास्ता खुलवाने की मांग कर रहे थे। विद्यालय 20 वर्षों से अधिक समय से संचालित स्थानीय लोगों और शिक्षकों ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को इसकी सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों और बच्चों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया गया, जिससे यातायात बहाल हो सका। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीना कुमारी ने बताया कि यह विद्यालय 20 सालों से अधिक समय से संचालित है। पहले आने-जाने का पक्का रास्ता था। बाद में दो लोगों ने स्कूल के सामने की जमीन की रजिस्ट्री कराई। एक व्यक्ति ने रास्ते के लिए जमीन छोड़ दी, लेकिन दूसरे पक्ष ने बिना रास्ता छोड़े ही मकान बनवा लिया। इसके परिणामस्वरूप, जिस व्यक्ति ने रास्ता छोड़ा था, उसने अपनी जमीन पर कब्जा करने के लिए अब रास्ता बंद कर दिया है। इससे स्कूल परिसर में जाने में परेशानी हो रही है। संकरे रास्ते को मिट्टी और अन्य अवरोधक डालकर बंद कर दिया रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार सुबह विवादित पक्षों ने स्कूल तक पहुंचने वाले संकरे रास्ते को मिट्टी और अन्य अवरोधक डालकर बंद कर दिया। इस कारण दर्जनों बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। सुबह होते ही बच्चे, अभिभावक और ग्रामीण स्कूल पहुंचे, लेकिन रास्ता बंद देखकर आक्रोशित हो गए। उन्होंने नारे लगाते हुए सड़क जाम कर वाहनों को रोक लिया। जाम के कारण क्षेत्र में यातायात ठप हो गया, जिससे स्कूल बसें और स्थानीय वाहन फंस गए। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि वे रोज स्कूल आते हैं, लेकिन अब रास्ता बंद है। स्कूल का रास्ता बंद नहीं करने की अपील इस विषय में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल का रास्ता बंद होने की सूचना मिली है। घटना स्थल पर मेरे द्वारा निरीक्षण किया गया है। रास्ता बंद करने वाले लोगों को बुला कर समझाया गया है कि स्कूल का रास्ता बंद नहीं करें। अगर फिर से स्कूल का रास्ता अवरुद्ध किया जाएगा तो विधि संवत कारवाई की जाएगी। गोपालगंज में 2 परिवारों के पुराने विवाद के कारण स्कूल जाने का रास्ता बंद हो गया। घटना गोपालगंज जिले के सदर प्रखंड के कररिया गांव में इंदिरा आवास प्राथमिक विद्यालय की है। इससे स्कूल में पढ़ाई-लिखाई प्रभावित हुई है। नाराज स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने कररिया गांव के सामने बेतिया जाने वाली मेन रोड को जाम कर दिया। आक्रोशित बच्चे और ग्रामीण प्रशासन से तुरंत मामले में आकर रास्ता खुलवाने की मांग कर रहे थे। विद्यालय 20 वर्षों से अधिक समय से संचालित स्थानीय लोगों और शिक्षकों ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को इसकी सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों और बच्चों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया गया, जिससे यातायात बहाल हो सका। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीना कुमारी ने बताया कि यह विद्यालय 20 सालों से अधिक समय से संचालित है। पहले आने-जाने का पक्का रास्ता था। बाद में दो लोगों ने स्कूल के सामने की जमीन की रजिस्ट्री कराई। एक व्यक्ति ने रास्ते के लिए जमीन छोड़ दी, लेकिन दूसरे पक्ष ने बिना रास्ता छोड़े ही मकान बनवा लिया। इसके परिणामस्वरूप, जिस व्यक्ति ने रास्ता छोड़ा था, उसने अपनी जमीन पर कब्जा करने के लिए अब रास्ता बंद कर दिया है। इससे स्कूल परिसर में जाने में परेशानी हो रही है। संकरे रास्ते को मिट्टी और अन्य अवरोधक डालकर बंद कर दिया रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार सुबह विवादित पक्षों ने स्कूल तक पहुंचने वाले संकरे रास्ते को मिट्टी और अन्य अवरोधक डालकर बंद कर दिया। इस कारण दर्जनों बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। सुबह होते ही बच्चे, अभिभावक और ग्रामीण स्कूल पहुंचे, लेकिन रास्ता बंद देखकर आक्रोशित हो गए। उन्होंने नारे लगाते हुए सड़क जाम कर वाहनों को रोक लिया। जाम के कारण क्षेत्र में यातायात ठप हो गया, जिससे स्कूल बसें और स्थानीय वाहन फंस गए। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि वे रोज स्कूल आते हैं, लेकिन अब रास्ता बंद है। स्कूल का रास्ता बंद नहीं करने की अपील इस विषय में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल का रास्ता बंद होने की सूचना मिली है। घटना स्थल पर मेरे द्वारा निरीक्षण किया गया है। रास्ता बंद करने वाले लोगों को बुला कर समझाया गया है कि स्कूल का रास्ता बंद नहीं करें। अगर फिर से स्कूल का रास्ता अवरुद्ध किया जाएगा तो विधि संवत कारवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *