पटना नगर निगम अभी प्रॉपर्टी टैक्स के भुगतान पर मूल कर राशि में 5 प्रतिशत की छूट दे रही है। 1 अप्रैल से 7 मई 2026 के बीच कुल 35948 संपत्तिधारकों ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर लगभग 40.11 लाख रुपये की बचत की है। इस दौरान पटना नगर निगम को करीब 11 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स रेवन्यू के रूप में प्राप्त हुआ है। बिहार नगरपालिका संपत्ति कर नियमावली, 2013 के तहत ये छुट दी जा रही है। हर अंचल में प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन की स्थिति ऑनलाइन भुगतान को मिल रही प्राथमिकता वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने वाले करीब 60 प्रतिशत करदाताओं ने ऑनलाइन माध्यमों का उपयोग किया है। करदाता पटना नगर निगम पोर्टल के अलावा अधिकृत यूपीआई ऐप्स जैसे पेटीएम, भीम और गूगल-पे के जरिए भी भुगतान कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त नगर निगम मुख्यालय और सभी अंचल कार्यालयों में चेक, डिमांड ड्राफ्ट और नकद माध्यम से भी कर जमा किया जा सकता है। 30 जून तक मिलेगी 5 प्रतिशत की छूट पिछले साल 1 अप्रैल 2025 से 7 मई 2025 तक करीब 47 हजार होल्डिंग्स से लगभग 13 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स प्राप्त हुआ था। इस साल लोगों को रियायत का लाभ दिलाने के लिए निगम के काउंटर हर दिन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक खुले रह रहे हैं। निगम द्वारा बड़े बकायेदारों को शॉर्ट मैसेज सर्विस (SMS) के माध्यम से समय पर टैक्स भुगतान करने और छूट का लाभ उठाने की अपील की जा रही है। पटना नगर निगम अभी प्रॉपर्टी टैक्स के भुगतान पर मूल कर राशि में 5 प्रतिशत की छूट दे रही है। 1 अप्रैल से 7 मई 2026 के बीच कुल 35948 संपत्तिधारकों ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर लगभग 40.11 लाख रुपये की बचत की है। इस दौरान पटना नगर निगम को करीब 11 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स रेवन्यू के रूप में प्राप्त हुआ है। बिहार नगरपालिका संपत्ति कर नियमावली, 2013 के तहत ये छुट दी जा रही है। हर अंचल में प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन की स्थिति ऑनलाइन भुगतान को मिल रही प्राथमिकता वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने वाले करीब 60 प्रतिशत करदाताओं ने ऑनलाइन माध्यमों का उपयोग किया है। करदाता पटना नगर निगम पोर्टल के अलावा अधिकृत यूपीआई ऐप्स जैसे पेटीएम, भीम और गूगल-पे के जरिए भी भुगतान कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त नगर निगम मुख्यालय और सभी अंचल कार्यालयों में चेक, डिमांड ड्राफ्ट और नकद माध्यम से भी कर जमा किया जा सकता है। 30 जून तक मिलेगी 5 प्रतिशत की छूट पिछले साल 1 अप्रैल 2025 से 7 मई 2025 तक करीब 47 हजार होल्डिंग्स से लगभग 13 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स प्राप्त हुआ था। इस साल लोगों को रियायत का लाभ दिलाने के लिए निगम के काउंटर हर दिन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक खुले रह रहे हैं। निगम द्वारा बड़े बकायेदारों को शॉर्ट मैसेज सर्विस (SMS) के माध्यम से समय पर टैक्स भुगतान करने और छूट का लाभ उठाने की अपील की जा रही है।


