संजीव श्रीवास्तव ने संभाला जनगणना निदेशक का प्रभार:प्रदेश में अब तक मकान गणना का 70 प्रतिशत काम पूरा, ले रहे हैं रिपोर्ट

प्रदेश में एक मई से शुरू हुई मकानों की गणना का काम तेजी से चल रहा है। 30 मई तक होने वाली मकानों की गणना के लिए अभी 15 दिन का समय बाकी है, इस बीच 70 प्रतिशत मकान गणना का काम पूरा कर लेने की जानकारी दी गई है। सितंबर 2025 से रिक्त एमपी जनगणना डायरेक्टर के पद पर अब स्थायी अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने जॉइन कर लिया है। वे प्रतिदिन जनगणना रिपोर्ट की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। भारत सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा 23 मार्च 2026 को जारी सर्कुलर में मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अफसर संजीव श्रीवास्तव को जनगणना कार्य निदेशक, नागरिक पंजीकरण निदेशक के पद पर पदस्थ किया गया था। लोक निर्माण विभाग में अपर सचिव के पद पर पदस्थ संजीव श्रीवास्तव 2011 बैच के आईएएस अफसर हैं। उनकी पदस्थापना की गई तो वह चुनाव आयोग के निर्देश पर ऑब्जर्वर बनकर गए थे। 4 मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद संजीव श्रीवास्तव ने एमपी में जॉइनिंग दी तो सामान्य प्रशासन विभाग ने उन्हें भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के आदेश के पालन में जनगणना कार्य निदेशक मध्य प्रदेश के पद पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए रिलीव किया है। श्रीवास्तव की सेवाएं 3 साल के लिए प्रतिनियुक्ति पर रहेंगी। श्रीवास्तव ने रिलीव किए जाने के बाद जनगणना कार्य निदेशक और नागरिक पंजीकरण निदेशक मध्य प्रदेश के पद पर जॉइनिंग दे दी है। डॉ निशा मिश्रा आवासीय आयुक्त कार्यालय दिल्ली में पदस्थ उधर सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक अन्य आदेश में नेत्र विशेषज्ञ और प्रभारी एक्जीक्यूटिव ऑफिसर आयुष्मान भारत एमपी डॉ निशा मिश्रा को पद सहित आवासीय आयुक्त कार्यालय नई दिल्ली पदस्थ किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *