पिंजौर के शनिदेव मंदिर में चोरी:चोरों ने दानपात्र तोड़कर 20 हजार रुपये की नकदी चुराई, पीतल और तांबे की वस्तुएं उठा ले गए

पिंजौर के शनिदेव मंदिर में चोरी:चोरों ने दानपात्र तोड़कर 20 हजार रुपये की नकदी चुराई, पीतल और तांबे की वस्तुएं उठा ले गए

पंचकूला के पिंजौर के लोहगढ़ स्थित आंचल विहार कॉलोनी के शनिदेव मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने मंदिर से एक लोहे का दानपात्र, नकदी और अन्य सामान चुरा लिया। मंदिर के कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने इस संबंध में स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पीतल की घंटी और तांबे का नाग ले गए चोर महेंद्र सिंह के अनुसार, जब वह बीते दिन शाम करीब 3 बजे मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि एक लोहे का दानपात्र गायब था, जबकि दूसरे दानपात्र का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने मंदिर से एक पीतल की घंटी और तांबे का नाग भी चुरा लिया। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत लगभग 6 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा, दानपात्र में करीब 20 हजार रुपये की नकदी भी मौजूद थी। इस घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिंजौर क्षेत्र में धार्मिक स्थलों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। इससे पहले भी दो मंदिरों और एक गुरुद्वारे में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *