समस्तीपुर जिलाधिकारी बोले- जनता दरबार में समस्या का समाधान होगा:अधिकारियों से कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं; लोगों ने जमीन पर कब्जे की शिकायतें दर्ज कराईं

समस्तीपुर जिलाधिकारी बोले- जनता दरबार में समस्या का समाधान होगा:अधिकारियों से कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं; लोगों ने जमीन पर कब्जे की शिकायतें दर्ज कराईं

समस्तीपुर में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए आम लोगों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। जनता दरबार में राजस्व, भूमि विवाद, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा योजना, दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, राशन कार्ड और सरकारी योजनाओं के लाभ से जुड़े कई मामले सामने आए। जिलाधिकारी ने सभी परिवादों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम बोले- समस्याओं का समाधान सरल तरीके से हो इस अवसर पर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने स्पष्ट किया कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दरबार में आए मामलों को गंभीरता से लेते हुए तय समय सीमा के अंदर उनका निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने सरकार की मंशा दोहराई कि आम लोगों को पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन मिले और उनकी समस्याओं का समाधान सरल तरीके से हो। जनता दरबार में सबसे अधिक मामले भूमि विवाद और राजस्व विभाग से संबंधित थे। कई लोगों ने जमीन की मापी, दाखिल-खारिज, अतिक्रमण हटाने और सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायतें दर्ज कराईं। इसके अलावा, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन से जुड़े कई मामलों को भी जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। राशन कार्ड और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से वंचित लोगों ने भी अपनी शिकायतें प्रशासन के सामने रखीं। डीएम बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर काम करें, ताकि लोगों को राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि हासिल आवेदनों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और आवेदकों को कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान जनता दरबार में अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी प्रवीण कुमार सहित अलग-अलग विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं को सीधे जिलाधिकारी के सामने रखने का अवसर मिलने पर संतोष व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा। समस्तीपुर में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए आम लोगों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। जनता दरबार में राजस्व, भूमि विवाद, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा योजना, दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, राशन कार्ड और सरकारी योजनाओं के लाभ से जुड़े कई मामले सामने आए। जिलाधिकारी ने सभी परिवादों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम बोले- समस्याओं का समाधान सरल तरीके से हो इस अवसर पर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने स्पष्ट किया कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दरबार में आए मामलों को गंभीरता से लेते हुए तय समय सीमा के अंदर उनका निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने सरकार की मंशा दोहराई कि आम लोगों को पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन मिले और उनकी समस्याओं का समाधान सरल तरीके से हो। जनता दरबार में सबसे अधिक मामले भूमि विवाद और राजस्व विभाग से संबंधित थे। कई लोगों ने जमीन की मापी, दाखिल-खारिज, अतिक्रमण हटाने और सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायतें दर्ज कराईं। इसके अलावा, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन से जुड़े कई मामलों को भी जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। राशन कार्ड और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से वंचित लोगों ने भी अपनी शिकायतें प्रशासन के सामने रखीं। डीएम बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर काम करें, ताकि लोगों को राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि हासिल आवेदनों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और आवेदकों को कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान जनता दरबार में अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी प्रवीण कुमार सहित अलग-अलग विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं को सीधे जिलाधिकारी के सामने रखने का अवसर मिलने पर संतोष व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *