बेतिया जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और कुल 95 मामलों की सुनवाई की गई। इन मामलों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, राजस्व संबंधी शिकायतें, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, सड़क निर्माण एवं मरम्मत तथा राशन कार्ड से जुड़ी समस्याएं शामिल थीं। मामलों का त्वरित एवं पारदर्शी ढंग से समाधान करने का निर्देश जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। जिलाधिकारी ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों का त्वरित एवं पारदर्शी ढंग से समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के मिल सके। शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जिससे फरियादियों को तत्काल राहत मिली। जिन मामलों में विस्तृत जांच अथवा विभागीय कार्रवाई की आवश्यकता थी, उन्हें संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ अभियान के तहत कार्यक्रम यह जनसुनवाई कार्यक्रम सात निश्चय-3 के अंतर्गत चलाए जा रहे ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ अभियान के तहत आयोजित किया गया था। इस अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई जैसे कार्यक्रमों से आम लोगों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिलता है और उनके समाधान की उम्मीद भी बढ़ती है। बेतिया जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और कुल 95 मामलों की सुनवाई की गई। इन मामलों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, राजस्व संबंधी शिकायतें, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, सड़क निर्माण एवं मरम्मत तथा राशन कार्ड से जुड़ी समस्याएं शामिल थीं। मामलों का त्वरित एवं पारदर्शी ढंग से समाधान करने का निर्देश जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। जिलाधिकारी ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों का त्वरित एवं पारदर्शी ढंग से समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के मिल सके। शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जिससे फरियादियों को तत्काल राहत मिली। जिन मामलों में विस्तृत जांच अथवा विभागीय कार्रवाई की आवश्यकता थी, उन्हें संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ अभियान के तहत कार्यक्रम यह जनसुनवाई कार्यक्रम सात निश्चय-3 के अंतर्गत चलाए जा रहे ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ अभियान के तहत आयोजित किया गया था। इस अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई जैसे कार्यक्रमों से आम लोगों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिलता है और उनके समाधान की उम्मीद भी बढ़ती है।


