‘देश आर्थिक संकट में है। खर्च को कम करने के उद्देश्य से पटना से समस्तीपुर का सफर ट्रेन से की है। अब वापस भी मैं ट्रेन से ही जाउंगा।’ समस्तीपुर के जिला प्रभारी मंत्री दामोदर राउत ने शनिवार को ये बातें कही। दरअसल, दामोदर राउत को समस्तीपुर में आज बीस सूत्री के अलावा उन्हें कई अन्य प्रशासनिक बैठकों में भी शामिल होना है। इसी सिलसिले में दामोदर राउत इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे। ट्रेन से पहुंचे दामोदर राउत का स्थानीय विधायक अश्वमेघ देवी ने जदयू जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय समेत कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। राउत बोले- पीएम मोदी की अपील पर ट्रेन से यात्रा की पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर खर्च को कम करने के लिए मैं ट्रेन से सफर कर समस्तीपुर पहुंचा हूं। उन्होंने बताया कि मैं लगातार सड़क मार्ग से यात्रा कर रहा था, लेकिन जब आज ट्रेन से यात्रा की तो अलग तरह का एक्सपीरिएंस हुआ। उन्होंने कहा कि मैं आम लोगों से भी अपील करता हूं कि आप लोग भी कार, बस के बजाए ट्रेन से यात्रा करें। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश आर्थिक संकट में है। ऐसी स्थिति में हम सभी की जिम्मेदारी है कि खर्च को काम किया जाए। उधर, ट्रेन से उतरने के बाद मंत्री एक ही गाड़ी से विधायक के साथ कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुए। अगले दो दिनों तक समस्तीपुर में रहेंगे दमोदर राउत दामोदर राउत ने कहा कि 2 दिनों तक वे समस्तीपुर में रहेंगे। आज कई सरकारी कार्यक्रमों में उन्हें शामिल होना है। रविवार को वापस पटना जाएंगे तो उन्होंने सड़क मार्ग के बदले ट्रेन से ही वापस जाएंगे। ‘देश आर्थिक संकट में है। खर्च को कम करने के उद्देश्य से पटना से समस्तीपुर का सफर ट्रेन से की है। अब वापस भी मैं ट्रेन से ही जाउंगा।’ समस्तीपुर के जिला प्रभारी मंत्री दामोदर राउत ने शनिवार को ये बातें कही। दरअसल, दामोदर राउत को समस्तीपुर में आज बीस सूत्री के अलावा उन्हें कई अन्य प्रशासनिक बैठकों में भी शामिल होना है। इसी सिलसिले में दामोदर राउत इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे। ट्रेन से पहुंचे दामोदर राउत का स्थानीय विधायक अश्वमेघ देवी ने जदयू जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय समेत कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। राउत बोले- पीएम मोदी की अपील पर ट्रेन से यात्रा की पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर खर्च को कम करने के लिए मैं ट्रेन से सफर कर समस्तीपुर पहुंचा हूं। उन्होंने बताया कि मैं लगातार सड़क मार्ग से यात्रा कर रहा था, लेकिन जब आज ट्रेन से यात्रा की तो अलग तरह का एक्सपीरिएंस हुआ। उन्होंने कहा कि मैं आम लोगों से भी अपील करता हूं कि आप लोग भी कार, बस के बजाए ट्रेन से यात्रा करें। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश आर्थिक संकट में है। ऐसी स्थिति में हम सभी की जिम्मेदारी है कि खर्च को काम किया जाए। उधर, ट्रेन से उतरने के बाद मंत्री एक ही गाड़ी से विधायक के साथ कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुए। अगले दो दिनों तक समस्तीपुर में रहेंगे दमोदर राउत दामोदर राउत ने कहा कि 2 दिनों तक वे समस्तीपुर में रहेंगे। आज कई सरकारी कार्यक्रमों में उन्हें शामिल होना है। रविवार को वापस पटना जाएंगे तो उन्होंने सड़क मार्ग के बदले ट्रेन से ही वापस जाएंगे।


