सीतामढ़ी नगर निगम में सशक्त स्थायी समिति के गठन के लिए शनिवार को चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। नगर आयुक्त की मौजूदगी में हुए इस चुनाव में चार पार्षद निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। यह प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में पूरी हुई। निर्विरोध निर्वाचित पार्षदों में सीमांत शेखर, अताउल्लाह रहमानी, अंशुल प्रकाश और सीमा देवी शामिल हैं। वहीं, ललन कुमार, सुधीर हाथी और नसीम अंसारी को मतदान के जरिए चुना गया। नगर आयुक्त ने सभी निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किए और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। विभिन्न विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद सशक्त स्थायी समिति नगर निगम की महत्वपूर्ण समितियों में से एक है। यह समिति निगम के वित्तीय, प्रशासनिक और विकास कार्यों से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में अहम भूमिका निभाती है। इस समिति के गठन से नगर निगम के विभिन्न विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। ”विकास कार्यों को पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाएंगे” चुनाव के दौरान नगर निगम की मेयर रौनक जहाँ परवेज, उपमेयर आशुतोष कुमार सहित कई पार्षद और अधिकारी मौजूद थे। निर्वाचित सदस्यों के समर्थकों ने उन्हें बधाई दी और खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर निर्वाचित पार्षदों ने कहा कि वे नगर हित और जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगे, साथ ही विकास कार्यों को पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाएंगे। नगर निगम के अधिकारियों ने भी उम्मीद जताई कि नई समिति शहर के विकास, सफाई व्यवस्था, सड़क, जलनिकासी और अन्य जनहित के मुद्दों पर प्रभावी ढंग से काम करेगी। सीतामढ़ी नगर निगम में सशक्त स्थायी समिति के गठन के लिए शनिवार को चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। नगर आयुक्त की मौजूदगी में हुए इस चुनाव में चार पार्षद निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। यह प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में पूरी हुई। निर्विरोध निर्वाचित पार्षदों में सीमांत शेखर, अताउल्लाह रहमानी, अंशुल प्रकाश और सीमा देवी शामिल हैं। वहीं, ललन कुमार, सुधीर हाथी और नसीम अंसारी को मतदान के जरिए चुना गया। नगर आयुक्त ने सभी निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किए और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। विभिन्न विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद सशक्त स्थायी समिति नगर निगम की महत्वपूर्ण समितियों में से एक है। यह समिति निगम के वित्तीय, प्रशासनिक और विकास कार्यों से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में अहम भूमिका निभाती है। इस समिति के गठन से नगर निगम के विभिन्न विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। ”विकास कार्यों को पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाएंगे” चुनाव के दौरान नगर निगम की मेयर रौनक जहाँ परवेज, उपमेयर आशुतोष कुमार सहित कई पार्षद और अधिकारी मौजूद थे। निर्वाचित सदस्यों के समर्थकों ने उन्हें बधाई दी और खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर निर्वाचित पार्षदों ने कहा कि वे नगर हित और जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगे, साथ ही विकास कार्यों को पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाएंगे। नगर निगम के अधिकारियों ने भी उम्मीद जताई कि नई समिति शहर के विकास, सफाई व्यवस्था, सड़क, जलनिकासी और अन्य जनहित के मुद्दों पर प्रभावी ढंग से काम करेगी।


