नालंदा में नानंद स्थित सैनिक स्कूल कैंपस में चार दिवसीय अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल-कूद (ग्रुप स्तरीय) हॉकी प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। इस प्रतिष्ठित अंतर-विद्यालयी स्पर्धा में बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के चार प्रमुख सैनिक स्कूलों की टीमें शिरकत कर रही हैं। अलग-अलग वर्गों में कुल 192 सैन्य छात्र-छात्राएं अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जिसमें बालक(वरिष्ठ व कनिष्ठ) और बालिका वर्ग की टीमें शामिल हैं। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य परेड ग्राउंड में हुआ, जहां विद्यालय के प्राचार्य कर्नल भुपेन्द्र कुमार ने प्रतियोगिता के विधिवत आरंभ की घोषणा की। इस अवसर पर प्रतिभागी खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीम के ध्वज तले भव्य मार्च-पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य कर्नल भूपेन्द्र कुमार ने भारतीय हॉकी के स्वर्णिम और गौरवशाली इतिहास को याद किया। 14 मई को प्रतियोगिता का समापन कर्नल भूपेन्द्र कुमार ने कहा कि खेलकूद न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक है, बल्कि यह सैन्य छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना जैसे महत्वपूर्ण गुणों को भी विकसित करता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ अपनी पूरी क्षमता प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया। यह प्रतियोगिता 14 मई तक चलेगी, जिसके समापन के बाद तीनों वर्गों की विजेता टीमों का चयन किया जाएगा। चयनित टीमें आगामी 8 जून से सैनिक स्कूल भुवनेश्वर में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय सैनिक स्कूल अंतर-ग्रुप प्रतियोगिता में अपने ग्रुप का प्रतिनिधित्व करेंगी। उद्घाटन समारोह के दौरान विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अमित कुमार त्यागी सहित विभिन्न स्कूलों से आए शिक्षक, प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में सैन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। नालंदा में नानंद स्थित सैनिक स्कूल कैंपस में चार दिवसीय अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल-कूद (ग्रुप स्तरीय) हॉकी प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। इस प्रतिष्ठित अंतर-विद्यालयी स्पर्धा में बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के चार प्रमुख सैनिक स्कूलों की टीमें शिरकत कर रही हैं। अलग-अलग वर्गों में कुल 192 सैन्य छात्र-छात्राएं अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जिसमें बालक(वरिष्ठ व कनिष्ठ) और बालिका वर्ग की टीमें शामिल हैं। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य परेड ग्राउंड में हुआ, जहां विद्यालय के प्राचार्य कर्नल भुपेन्द्र कुमार ने प्रतियोगिता के विधिवत आरंभ की घोषणा की। इस अवसर पर प्रतिभागी खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीम के ध्वज तले भव्य मार्च-पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य कर्नल भूपेन्द्र कुमार ने भारतीय हॉकी के स्वर्णिम और गौरवशाली इतिहास को याद किया। 14 मई को प्रतियोगिता का समापन कर्नल भूपेन्द्र कुमार ने कहा कि खेलकूद न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक है, बल्कि यह सैन्य छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना जैसे महत्वपूर्ण गुणों को भी विकसित करता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ अपनी पूरी क्षमता प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया। यह प्रतियोगिता 14 मई तक चलेगी, जिसके समापन के बाद तीनों वर्गों की विजेता टीमों का चयन किया जाएगा। चयनित टीमें आगामी 8 जून से सैनिक स्कूल भुवनेश्वर में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय सैनिक स्कूल अंतर-ग्रुप प्रतियोगिता में अपने ग्रुप का प्रतिनिधित्व करेंगी। उद्घाटन समारोह के दौरान विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अमित कुमार त्यागी सहित विभिन्न स्कूलों से आए शिक्षक, प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में सैन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


