चार माह में मिले 13 करोड़ व्यू:लाइट एंड साउंड शो में देवी अहिल्याबाई की गाथा

चार माह में मिले 13 करोड़ व्यू:लाइट एंड साउंड शो में देवी अहिल्याबाई की गाथा

महेश्वर के नर्मदा तट पर होने वाली भव्य आरती इन दिनों पर्यटकों और श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मां नर्मदा भक्त मंडल और आरती समर्पण समिति के माध्यम से मुख्य घाट पर प्रतिदिन शाम 7:30 बजे पूजन और रात 8 बजे आरती की जा रही है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सोशल मीडिया पर इसे अब तक 13 करोड़ से अधिक व्यू मिल चुके हैं। हाल ही में नगर परिषद अध्यक्ष गजराज यादव ने काशी की तर्ज पर विद्युत सज्जा और ऊंचे स्टैंड तैयार करवाकर इसे भव्य स्वरूप दिया है। यहां देशी-विदेशी पर्यटकों के साथ बॉलीवुड हस्तियां और बड़े अधिकारी भी शामिल हो रहे हैं। नर्मदा तट पर 5.40 करोड़ की लागत से लाइट एंड साउंड शो का संचालन किया जा रहा है। इसमें देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन प्रसंगों को जीवंत रूप में दिखाया जाता है। जितेंद्र रामप्रकाश की आवाज में प्रस्तुत इस शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक उमड़ रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *