प्रशांत सिंह अटल विधि प्रकोष्ठ के संयोजक बने:भाजपा ने प्रकोष्ठों का गठन किया, युवा मोर्चा की प्रदेश टीम का इंतजार बरकरार

प्रशांत सिंह अटल विधि प्रकोष्ठ के संयोजक बने:भाजपा ने प्रकोष्ठों का गठन किया, युवा मोर्चा की प्रदेश टीम का इंतजार बरकरार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार शाम पार्टी के अग्रिम प्रकोष्ठों का गठन किया है। एडवोकेट प्रशांत सिंह अटल को विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया है। वहीं विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान को शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ और पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा को वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। विधि प्रकोष्ठ में राम प्रताप सिंह चौहान, रणजीत सिंह कुशवाहा, वासुदेव माहौर, शीतला प्रसाद गौड, शिव भगवान गोस्वामी और जयवर्धन त्रिपाठी को सह संयोजक नियुक्त किया है। प्रबुद्ध प्रकोष्ठ में डॉ. कौस्तुभ नारायण मिश्र को संयोजक, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, डॉ. मनोज सिवाच, अजय मणि त्रिपाठी और विनय कुमार श्रीवास्तव को सह संयोजक नियुक्त किया है। व्यावसायिक प्रकोष्ठ में राजेश कुमार अग्रहरी को संयोजक, नुपूर अग्रवाल, राजीव रंजन अग्रवाल, अरुण कुमार सिंह और नीरज गुप्ता को सह संयोजक नियुक्त किया है।
चिकित्सा प्रकोष्ठ में डॉ. अभय मणि त्रिपाठी को संयोजक, डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी, डॉ. हिमांशु सेठी, डॉ. जेपी नारायण, डॉ. चित्रसेन श्रीवास्तव, डॉ. मनोज मिश्र और डॉ. वीके साहू को सह संयोजक नियुक्त किया है। आर्थिक प्रकोष्ठ में सुधीर हलवासिया को प्रदेश संयोजक, रीता मित्तल, देवेश रस्तोगी, मानवेंद्र सिंह और सुमित अग्रवाल को सह संयोजक नियुक्त किया है। व्यापार प्रकोष्ठ में मुकुंद स्वरूप मिश्रा को संयोजक, सुनील रामा, महेंद्र धनौरिया, अजय कुमार गर्ग, राजकुमार शर्मा और अजय कुमार त्रिपाठी मुन्ना को सह संयोजक बनाया है। सहकारिता प्रकोष्ठ में आलोक सिंह को संयोजक, मनीष साहनी, आनंद किशोर द्विवेदी, महंथ सिंह, नवलेश कुमार सिंह और अनिल शर्मा को सह संयोजक नियुक्त किया है। पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में कर्नल दयाशंकर दुबे को संयोजक, कैप्टन ओमप्रकाश यादव, मेजर आनंद टंडन, राजीव सिह राठौर और एनएस राजपूत को सह संयोजक नियुक्त किया है। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में डॉ. गिरिश चंद्र को संयोजक, नीरा वर्षा सिन्हा, रिसर वल्लभ नागार्च, डॉ. मानसी द्विवेदी और प्रमोद यादव को सह संयोजक नियुक्त किया है। बुनकर प्रकोष्ठ में इंद्रजीत कोरी को संयोजक, राकेश शंखवार, योगेश कपूर, नरेश कोरी और भगवान दास माहौर को सह संयोजक नियुक्त किया है। शिक्षक प्रकोष्ठ में प्रो. अनिल कुमार मिश्रा को संयोजक, डॉ. पुष्पेंद्र पचौरी, डॉ.. हरिशंकर गंगवार, डॉ. शांति नारायण मिश्र, डॉ. बृजेश मणि मिश्र को सह संयोजक नियुक्त किया है। मत्स्य प्रकोष्ठ में अनामिका निषाद को प्रदेश संयोजक, सुरेश कश्यप, राम हेत निषाद, रामाज्ञा निषाद और राम करन निषाद को सह संयोजक नियुक्त किया है। स्थनायी निकाय प्रकोष्ठ में डॉ. नवनीत गर्ग को प्रदेश संयोजक, डॉ. मुकेश आर्य बंधू, मिथिलेश अग्रवाल, अयोध्या के पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय और हरीशंकर राय को सह संयोजक नियुक्त किया है। पंचायत प्रकोष्ठ में राजेंद्र अग्रवाल को संयोजक, सुंदर पाल तेवतिया, कृष्ण चंद्र वर्मा, दिनेश तिवारी और उमाशंकर मिश्रा को सह संयोजक नियुक्त किया है। श्रम प्रकोष्ठ में गोपाल अंजान को संयोजक, घनश्याम लोधी, चौधरी राजपाल सिंह, राजेंद्र प्रसाद रज्जू भैया और हिमांशु गोपाल यादव को सह संयोजक नियुक्त किया है। दिव्यांग प्रकोष्ठ में अभिषेक द्विवेदी को संयोजक, परबिन्दर देशबाल, हीरा सरोज, डॉ. सर्वेश त्रिपाठी, भगन गोस्वामी को सह संयोजक बनाया है। एनजीओ प्रकोष्ठ में डॉ. संदीप शाही को संयोजक, संजय कश्यप, हरीश कुमार श्रीवास्तव, सत्येंद्र कुमार और शिवांकन बाजपेयी को सह संयोजक नियुक्त किया है। वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ में पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा को संयोजक, पूर्व विधायक सुरेश कुमार तिवारी, राम जियावन मौर्य, मान सिंह, जगदम्बा सिंह को सह संयोजक बनाया है। लघु उद्योग प्रकोष्ठ में संजीव गुप्ता को प्रदेश संयोजक, शकुंतला त्रिपाठी, लोकेश कुमार रस्तोगी, सुनील गुप्ता और अनिल कुमार पांडेय को सह संयोजक नियुक्त किया है। शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ में एमएलसी पवन सिंह चौहान को प्रदेश संयोजक, पायलट राकेश, मलयज्ञ शर्मा, चंद्रभूषण मिश्र और अरविंद सिंघल को सह संयोजक नियुक्त किया है। प्रवासी श्रमिक संपर्क प्रकोष्ठ में अजीत प्रताप सिंह को संयोजक, शकुंतला चौहान, संदीप गुप्ता, सुशील मिश्रा और डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह को सह संयोजक नियुक्त किया है। रेहड़ी पटरी व्यवसाय प्रकोष्ठ में शिव शंकर सैनी को संयोजक, विजय राठौर, प्रमोद कुमार तिवारी, राम बाबू शर्मा और पुष्पेंद्र शर्मा को सह संयोजक नियुक्त किया है। खेलकूद प्रकोष्ठ में सूरज प्रकाश श्रीवास्तव को प्रदेश संयोजक, दीपक कुमार सिंह, जसपाल सिंह, डॉ. सत्यदेव पचौरी, डॉ. अजय विक्रम पाठक को सह संयोजक नियुक्त किया है। पर्यावरण प्रकोष्ठ में पर्वत सिंह यादव को संयोजक, निशिरंजन तिवारी, श्यामा मिलन विश्वकर्मा, अर्पित चित्रांश और आनंद त्रिपाठी को सह संयोजक नियुक्त किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *