ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की पदयात्रा शुरू:नरवाना से कुरुक्षेत्र तक करेंगे मार्च, सीएम सैनी तक पहुंचाएंगे अपनी मांगें

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की पदयात्रा शुरू:नरवाना से कुरुक्षेत्र तक करेंगे मार्च, सीएम सैनी तक पहुंचाएंगे अपनी मांगें

हरियाणा ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार सुबह जींद जिले के नरवाना से कुरुक्षेत्र के लिए पदयात्रा शुरू की। राज्यस्तरीय महापड़ाव के बाद यह आंदोलन का अगला चरण है, जिसमें कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संगठन के आह्वान पर लगभग 100 कर्मचारियों का एक जत्था नरवाना के भगत सिंह चौक से पैदल निकला। यह पदयात्रा सीएम नायब सैनी तक अपनी मांगें पहुंचाने के उद्देश्य से नरवाना से कुरुक्षेत्र तक की जाएगी। मांगों का समाधान नहीं होने तक जारी रहेगा आंदोलन पदयात्रा के दौरान कर्मचारियों ने ‘कच्चे कर्मचारियों को पक्का करो’ और ‘हमारी मांगें पूरी करो’ जैसे नारे लगाए। संगठन नेताओं ने स्पष्ट किया कि महापड़ाव समाप्त होने के बावजूद आंदोलन जारी रहेगा, जिसे पदयात्रा, हड़ताल और मंत्रियों के घेराव के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कर्मचारियों को स्थायी करना, एक्सग्रेशिया नीति लागू करना, रिक्त पदों पर भर्ती करना और ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाना शामिल है। संगठन ने पहले ही घोषणा की थी कि 29, 30 और 31 मई को प्रदेशभर में प्रदर्शन किए जाएंगे और भाजपा मंत्रियों के आवासों का घेराव किया जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *