मुंगेर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का पथ संचलन गुरुवार को शहर में निकाला गया। यह संचलन संघ शिक्षा वर्ग के अंतर्गत आयोजित किया गया था। यह शिक्षा वर्ग 23 मई से 12 जून 2026 तक सरस्वती विद्या मंदिर, पुरानीगंज में चल रहा है। इसमें उत्तर-पूर्व क्षेत्र (बिहार एवं झारखंड) और दक्षिण बिहार के विभिन्न जिलों से आए स्वयंसेवक प्रशिक्षण ले रहे हैं। जिला प्रचार प्रमुख बसंत राणा ने बताया कि पथ संचलन शाम 5:30 बजे सरस्वती विद्या मंदिर परिसर से शुरू हुआ। स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासित पंक्तियों में नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए भ्रमण कर वापस अपने प्रारंभिक स्थल पर पहुंचे। इस दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन, संगठन, समरसता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। नगर के विभिन्न चौक-चौराहों और मार्गों पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। पथ संचलन के माध्यम से संघ के संगठनात्मक, संस्कारमूलक और सामाजिक कार्यों की झलक भी दिखाई दी। आरएसएस के इस पथ संचलन के मद्देनजर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल की कड़ी तैनाती की गई थी। संचलन के आगे और पीछे पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ-साथ एंबुलेंस और स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद थे। इस अवसर पर सह क्षेत्र कार्यवाह विनेश जी, सर्वाधिकारी राजकिशोर जी, वर्ग कार्यवाह बालमुकुन्द, विभाग प्रचारक देवेंद्र कुमार और विभाग संघचालक अमरनाथ केशरी सहित संघ के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। मुंगेर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का पथ संचलन गुरुवार को शहर में निकाला गया। यह संचलन संघ शिक्षा वर्ग के अंतर्गत आयोजित किया गया था। यह शिक्षा वर्ग 23 मई से 12 जून 2026 तक सरस्वती विद्या मंदिर, पुरानीगंज में चल रहा है। इसमें उत्तर-पूर्व क्षेत्र (बिहार एवं झारखंड) और दक्षिण बिहार के विभिन्न जिलों से आए स्वयंसेवक प्रशिक्षण ले रहे हैं। जिला प्रचार प्रमुख बसंत राणा ने बताया कि पथ संचलन शाम 5:30 बजे सरस्वती विद्या मंदिर परिसर से शुरू हुआ। स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासित पंक्तियों में नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए भ्रमण कर वापस अपने प्रारंभिक स्थल पर पहुंचे। इस दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन, संगठन, समरसता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। नगर के विभिन्न चौक-चौराहों और मार्गों पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। पथ संचलन के माध्यम से संघ के संगठनात्मक, संस्कारमूलक और सामाजिक कार्यों की झलक भी दिखाई दी। आरएसएस के इस पथ संचलन के मद्देनजर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल की कड़ी तैनाती की गई थी। संचलन के आगे और पीछे पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ-साथ एंबुलेंस और स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद थे। इस अवसर पर सह क्षेत्र कार्यवाह विनेश जी, सर्वाधिकारी राजकिशोर जी, वर्ग कार्यवाह बालमुकुन्द, विभाग प्रचारक देवेंद्र कुमार और विभाग संघचालक अमरनाथ केशरी सहित संघ के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


