कमिंस अब पूरी तरह से फिट हो गए हैं और राजस्थान के खिलाफ मुक़ाबले में खेलते हुए नजर आएंगे। पैट कमिंस का यह आईपीएल 2026 में पहला मुकाबला होगा।
Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 36वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम (SMS) में खेले जाने वाले इस मैच में हैदराबाद के नियमित कप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस वापसी के लिए तैयार हैं।
पैट कमिंस का यह आईपीएल 2026 में पहला मुकाबला होगा
कमिंस अब पूरी तरह से फिट हो गए हैं और राजस्थान के खिलाफ मुक़ाबले में खेलते हुए नजर आएंगे। पैट कमिंस का यह आईपीएल 2026 में पहला मुकाबला होगा। ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान ने शुक्रवार को फिटनेस टेस्ट पास कर लिया, और अब उन्होंने कन्फर्म किया है कि वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे। कमिंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट में लिखा, “बहुत समय से इंतजार था, कल (शनिवार) वापसी करने के लिए बेताब हूं।”
कमिंस आईपीएल 2026 के आगाज से पहले भारत आए थे, लेकिन उन्होंने इंजरी की वजह से मैच में हिस्सा नहीं लिया था। 32 वर्षीय कमिंस 2 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पर एसआरएच की रोमांचक जीत के ठीक बाद अपनी पीठ के स्कैन के लिए ऑस्ट्रेलिया वापस चले गए थे। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर हुई एशेज सीरीज के बाद से एक भी मैच नहीं खेला है। वह हाल ही में खत्म हुए आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भी नहीं खेले थे, जहां ऑस्ट्रेलिया पहली बार ग्रुप स्टेज से बाहर हो गया था।
हिंगे और साकिब का साथ देंगे कमिंस
कमिंस की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने तेज गेंदबाजी अटैक में लगातार बदलाव किया है। शुरुआती मुकाबलों में हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट को आजमाने के बाद एसआरएच ने प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन को प्लेइंग इलेवन में जगह दी थी। हिंगे और साकिब ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए अपने डेब्यू मुकाबले में चार-चार विकेट चटकाए थे।
पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में एसआरएच की कप्तानी की जिम्मेदारी ईशान किशन संभाल रहे हैं। आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक खेले 7 मुकाबलों में से 4 में जीत दर्ज की है, जबकि 3 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। एसआरएच ने आखिरी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 47 रनों से जीत दर्ज की थी।
Sports – Patrika | CMS


