RCB vs GT: आरसीबी के हाथों मिली पांच विकेट से हार के लिए जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्लेबाजों को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि अगर हम 16 से 19वें ओवर तक कुछ बाउंड्री लगा पाते तो नतीजा कुछ ओर हो सकता था।
RCB vs GT: आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दियाया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में जीटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 205 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे, लेकिन आरसीबी ने इस लक्ष्य को भी पांच विकेट के नुकसान पर सात गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। इस हार के बाद शुभमन काफी हताश नजर आए।
‘उन तीन ओवरों में हम कोई बाउंड्री नहीं लगा पाए’
मैच के बाद शुभमन गिल ने कहा कि मुझे लगता है कि 16 से 19 ओवर तक तीन ओवरों में, हम कोई बाउंड्री नहीं लगा पाए और हमें उतने रन नहीं मिले जितने हम चाहते थे। वे तीन ओवर हमारे लिए बहुत अहम थे। मेरा मतलब है, पावरप्ले के आखिर में हम अच्छी स्थिति में थे। वहीं, बीच के ओवरों में विकेट लेना ही सबसे ज़रूरी था, जो मुझे लगता है कि पावरप्ले खत्म होने के ठीक बाद हम नहीं कर पाए।
कोहली का जीरो पर कैच छोड़ने को लेकर कही ये बात
कोहली का 0 पर कैच छोड़ने के बारे में उन्होंने कहा कि जब कोई कैच छोड़ देता है तो यह हमेशा मुश्किल होता है, लेकिन यह ज्यादा जरूरी है कि आप गेम में वापसी कैसे करते हैं। गेंदबाज़ी के मामले में हमारे पास कुछ अच्छे मौके थे, लेकिन हम लगातार लेंथ बॉल पर हिट कर पाए, जो इस विकेट पर कभी-कभी मारना मुश्किल था। हालांकि कुछ गेंदें इधर-उधर हो गईं और उन्होंने बीच के ओवरों में शानदार बल्लेबाज़ी की।
‘उन्होंने अच्छी भरपाई की’
साई सुदर्शन के शतक को लेकर गिल ने कहा कि वह पिछले कुछ मैचों में जिस तरह से आउट हुए थे, उससे वह काफी निराश थे। लेकिन, मुझे लगता है कि उन्होंने अच्छी भरपाई की। अब अगले मैच में, उम्मीद है, वह पावरप्ले में मुझे थोड़ी और स्ट्राइक देंगे।
‘भुवी और हेजलवुड ने सही जगहों पर गेंदबाजी की’
वहीं, आरसीबी के कप्तानरजत पाटीदार ने कहा कि यह एक कड़ा मुकाबला था, लेकिन इस खेल से बहुत कुछ सीखने को मिला है। अगर मैं शुरुआत की बात करूं, जिस तरह से हमने अपनी गेंदबाजी शुरू की, जिस तरह से भुवी और हेजलवुड ने सही जगहों पर गेंदबाजी की, वह काफी अच्छा था। सुयश ने भी काफी अच्छी गेंदबाज़ी की। डेथ ओवर्स में, रासिक, भुवी और हेजलवुड के यॉर्कर्स देखकर अच्छा लगा।
‘हमने यह लक्ष्य बनाया था’
जीटी को आखिर में रोकने को लेकर पाटीदार ने कहा कि हमने यह लक्ष्य बनाया था कि अगर हम उन्हें 200 से कम या लगभग 200 के स्कोर पर रोक पाते हैं, तो हमारे लिए उस लक्ष्य का पीछा करना आसान होगा। जिस तरह से हमने अपनी योजनाओं के अनुसार गेंदबाजी की, उसका क्रियान्वयन बिल्कुल सटीक था। हमने उन्हें 200 से 205 के स्कोर के अंदर रोक लिया।
कोहली और पडिक्कल की तारीफ की
कोहली-पडिक्कल की साझेदारी को रजत ने ने शानदार बताते हुए कहा कि देवदत्त की विशेष पारी देखना बहुत अच्छा लगा। देव की पारी बहुत तेज थी और कोहली की बल्लेबाजी देखकर मुझे बहुत मजा आया। हालांकि बीच के ओवर्स में हमने जल्दी-जल्दी कुछ विकेट खो दिए, एक के बाद एक विकेट गिरे। इस खेल से हमें यही सीख मिली है। हम इस मैच की गलतियों को आगे सुधारने की कोशिश करेंगे।
Sports – Patrika | CMS


