रॉकी मित्तल बोले, हरियाणा विधानसभा बनी कपिल शर्मा शो:जात-पात में बांटने वाले छोड़े खुले सांड, MLA अर्जुन चौटाला बोले-उन्हीं को MP बना रहे

रॉकी मित्तल बोले, हरियाणा विधानसभा बनी कपिल शर्मा शो:जात-पात में बांटने वाले छोड़े खुले सांड, MLA अर्जुन चौटाला बोले-उन्हीं को MP बना रहे

हरियाणा विधानसभा में सफीदो विधायक रामकुमार गौतम और मंत्री अरविंद शर्मा के बीच “गोबर पीने” को लेकर हुई बहस एक फिर विवादों में आ गई है। हरियाणवी सिंगर रॉकी मित्तल और रानियां से इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला की चाय पर चर्चा पर इसका जिक्र करते हुए बोले, हरियाणा विधानसभा कपिल शर्मा शो बन गई है। इसका वीडियो भी सामने आया है। रॉकी मित्तल बोले, जहां पर हरियाणा के विकास या शिक्षा जैसे मुद्दों पर बात होनी चाहिए। वहां पर गोबर खाने जैसी बात हो रही है। समाज को जात-पात के नाम पर बांटने वाले कुछ खुले सांड छोड़ रखे, उन पर सरकार कार्रवाई नहीं करती। सफीदो विधायक रामकुमार गौतम व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का नाम लेते हुए कहा, ये नेता नहीं, खुले सांड है, जो दूसरों को सीधी टक्कर मारते हैं। इसी पर अर्जुन चौटाला बोले, बीजेपी वाले पहले गोबर की बात शुरू करते हैं और बाद में उसे बढावा देते हैं। विपक्ष भी नहीं बोलता। ऐसे समाज में गंध फैलाने वाले लोगों को ही राज्यसभा में एमपी बनाकर आगे भेजा जाता है। जो युवा सवाल करता है तो सरकार उन कॉकरोच पार्टी के पेज को बैन कर देती है। इसका मतलब मुद्दों पर बात नहीं करनी, इससे सरकार की पोल खुलेगी। इससे युवाओं पर क्या असर पड़ेगा कि ऐसे लोगों के हाथ में उनका भविष्य है। सिलसिलेवार ढंग से जानिएं रॉकी मित्तल और अर्जुन चौटाला के बीच क्या बातचीत हुई रॉकी मित्तल बोले, विकास के बजाय किसी और विषय पर होती चर्चा सिंगर रॉकी मित्तल विधायक अर्जुन चौटाला से बोले, आप विधानसभा में जाते हो। शायद उस दिन भी विधानसभा में हो। मैंने देश की पहली विधानसभा देखी, हरियाणा की विधानसभा, जिसमें विकास पर चर्चा करनी होती है। मगर विकास पर तो चर्चा होती नहीं और किसी और विषय पर चर्चा होती है। अर्जन बोले, अर्थव्यवस्था पर बात होगी तो सरकार की पोल खुलेगी इस पर जवाब देते हुए विधायक अर्जुन बोले, आपने कभी जादूगर देखा होगा, जो दिखाता एक हाथ है गिली-गिली करता है और जादू दूसरे हाथ में। अगर आर्थिक अर्थव्यवस्था की बात हो तो सरकार की पोल खुलेगी। नशे पर, कानून पर बात होगी। गोबर के जिक्र को बढ़ावा देते, बीच में कौन बोलेगा रॉकी मित्तल विधायक को बीच में टोकते हुए बोले, फिर ये गोबर पर चर्चा जान-बूझकर कर रहे हैं। आप लोगों को हंसाने के लिए कर रहे हैं। इस पर विधायक अर्जुन बोले, ये शुरू करते हैं और बाद में उसे बढ़ावा देते हैं। इसी बीच रॉकी मित्तल बोले, तो फिर विपक्ष में बैठे हुड्‌डा साहब या आपके दो विधायक है। विधायक अर्जुन बोले, अब ये देखो बीजेपी वालों के दो लोगों ने गोबर का जिक्र कर दिया दूसरे को बीच में क्यों पड़ना है। आप जिस काम के लिए आए हो, वो काम करो। वो आपे इस काम में पड़ जाएंगे। पानी, प्रदूषण, कब्जों पर होनी चाहिए चर्चा, लोगों के साथ मजाक रॉकी मित्तल बोल, वे उसी पर चुटकलें शुरू कर देते हैं यानी जो हरियाणा के मुद्दे उठाने चाहिए। विकास पर चर्चा होनी चाहिए, शुद्ध पेयजल व प्रदूषण पर चर्चा होनी चाहिए, जो हरियाणा का कल्चर बिगड़ता जा रहा है। जो अवैध कब्जे हो रहे हैं, बच्चों का अपहरण हो रहा है और बहुत काम है। उन काम पर चर्चा न करके आप गोबर पर चर्चा कर रहे हैं। कॉमेडी कर रहे हो। कई बार तो चुटकलें चल रहे हैं। जैसे कपिल शर्मा का शो चल रहा हो। क्या आपको नहीं लगता कि ये लोगों के साथ मजाक है। अर्जुन बोले, उस दिन बच्चे आए थे, वो क्या सोचेंगे कि ऐसे लोगों के हाथ में भविष्य विधायक अर्जुन बोले, कई बार शर्म आती है। इनके पीछे विधानसभा परिसर में बच्चे बैठे होते हैं। जिस दिन ये वाक्या हुआ था, उस दिन स्कूल के बच्चे आ रखे थे। शर्म इस बात की आई कि ये बच्चे इतनी बड़ी उम्र के लोगों को ऐसे बात करते देख रहे हैं तो वे क्या सीखेंगे। क्या ये लोग इनके हाथ में हमारा भविष्य है। इनके हाथ में एजुकेशन है। हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए क्या फैसले होने थे। देश-प्रदेश की पॉलिसी बननी है। जात-पात की बात करने वालों को बोलूंगा खुले सांड सिंगर रॉकी मित्तल बोले, जो जात-पात के नाम पर जो नेता छोड़ रखे हैं। मैं तो इनको खुले सांड ही बोलूंगा। इनको नेता नहीं बोलूंगा। कई बार देखा नहीं, जब ये ऐसे टक्कर मारेंगे। इस पर विधायक अर्जुन चौटाला बोले, नेता और एमएलए में बहुत फर्क होता है। एमएलए कोई भी बन सकता है, पर नेता कोई नहीं बन सकता। अर्जुन बोले, कॉकरोच युवा का पेज बैन हो रहा, समाज में गंध फैलाने वाले एमपी बना रहे रॉकी मित्तल बोले, ये खुले सांड जात-पात की बात करते हैं। क्या सरकार को इन पर कार्रवाई नहीं करनी चाहिए। इसका मतलब ये जात-पात का जहर घोल रहे हैं। अर्जुन चौटाला बोले, आप एक चीज ये देखो जो युवा सरकार से सवाल कर रहा है, कॉकरोच पार्टी के पेज की बात रहा हूं। युवा सरकार से सवाल करता है तो उसका पेज बैन कर दिया जाता है। जो सरकार के अंदर रहकर समाज में गंध उगल रहा है, जहर मिला रहा है। उसको ये राज्यसभा में एमपी बनाकर आगे भेज रहे हैं। उससे शर्म की बात क्या होगी। विधायक अर्जुन चौटाला बोले, ये रामकुमार गौतम जैसे लोग आज भी समाज को जाति के नाम पर बांटने का काम करते हैं। दोनों के बीच गोहाना जलेबी से शुरू हुई बहस गोबर पीने तक पहुंची हरियाणा विधानसभा सत्र के पिछले सत्र के दौरान तीसरे दिन BJP सरकार में जेल व पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा और जींद के सफीदों से BJP विधायक रामकुमार गौतम आपस में भिड़ गए थे। दोनों की बहस शुरू तो गोहाना की जलेबी की क्वालिटी से हुई, लेकिन बाद में तल्खी बढ़ती चली गई थी। मंत्री ने गौतम के गोबर पीने की बात कही तो इससे वह भड़क गए। उन्होंने कहा कि मंत्री ने कितने लोगों के रुपए मार लिए। मेरे रिश्तेदार से भी डेयरी फॉर्म के नाम पर 10 लाख लिए लेकिन वापस नहीं लौटाए। इससे गुस्साए मंत्री शर्मा ने चैलेंज किया कि विधायक मेरे ऊपर लेन-देन के आरोप साबित करें तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *