मधेपुरा में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (ASI) बिहार चैप्टर द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों ने आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और बदलते मौसम में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। यह कार्यक्रम रासबिहारी स्कूल के समीप आईजीआईएमएस के अधीक्षक मनीष मंडल के आवास पर हुआ। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से रहें अलर्ट ASI बिहार चैप्टर के सचिव और IGIMS के मेडिकल अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं सभी पर पड़ रहा है। ऐसे में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। डॉ. मंडल ने लोगों को संतुलित आहार लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हरी सब्जियां, ताजे फल, विशेषकर कीवी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। 2 सप्ताह के भीतर आ जाता है मरीज का नंबर प्रेस वार्ता में मौजूद रोबोटिक सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. राकेश कुमार ने IGIMS में उपलब्ध वर्ल्ड क्लास रोबोटिक सर्जरी सुविधा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां मरीजों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया जा रहा है। सभी आवश्यक जांच पूरी होने के बाद एक से दो सप्ताह के भीतर मरीज का नंबर आ जाता है। डॉक्टर मशीन की सहायता से करते हैं ऑपरेशन डॉ. कुमार ने स्पष्ट किया कि रोबोटिक सर्जरी में डॉक्टर मशीन की सहायता से ऑपरेशन करते हैं, जिससे प्रक्रिया अधिक सटीक और सुरक्षित होती है। इस तकनीक से मरीज को कम दर्द होता है और रिकवरी भी तेजी से होती है। पारंपरिक सर्जरी की तुलना में यह अधिक उन्नत और सुविधाजनक है। उन्होंने यह भी बताया कि निजी अस्पतालों की तुलना में आईजीआईएमएस में यह सुविधा काफी कम लागत पर उपलब्ध है। सामान्य वार्ड में लगभग 50 हजार रुपये में रोबोटिक सर्जरी की जा रही है, जिससे आम मरीज भी इस अत्याधुनिक उपचार का लाभ उठा सकते हैं। मधेपुरा में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (ASI) बिहार चैप्टर द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों ने आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और बदलते मौसम में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। यह कार्यक्रम रासबिहारी स्कूल के समीप आईजीआईएमएस के अधीक्षक मनीष मंडल के आवास पर हुआ। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से रहें अलर्ट ASI बिहार चैप्टर के सचिव और IGIMS के मेडिकल अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं सभी पर पड़ रहा है। ऐसे में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। डॉ. मंडल ने लोगों को संतुलित आहार लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हरी सब्जियां, ताजे फल, विशेषकर कीवी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। 2 सप्ताह के भीतर आ जाता है मरीज का नंबर प्रेस वार्ता में मौजूद रोबोटिक सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. राकेश कुमार ने IGIMS में उपलब्ध वर्ल्ड क्लास रोबोटिक सर्जरी सुविधा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां मरीजों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया जा रहा है। सभी आवश्यक जांच पूरी होने के बाद एक से दो सप्ताह के भीतर मरीज का नंबर आ जाता है। डॉक्टर मशीन की सहायता से करते हैं ऑपरेशन डॉ. कुमार ने स्पष्ट किया कि रोबोटिक सर्जरी में डॉक्टर मशीन की सहायता से ऑपरेशन करते हैं, जिससे प्रक्रिया अधिक सटीक और सुरक्षित होती है। इस तकनीक से मरीज को कम दर्द होता है और रिकवरी भी तेजी से होती है। पारंपरिक सर्जरी की तुलना में यह अधिक उन्नत और सुविधाजनक है। उन्होंने यह भी बताया कि निजी अस्पतालों की तुलना में आईजीआईएमएस में यह सुविधा काफी कम लागत पर उपलब्ध है। सामान्य वार्ड में लगभग 50 हजार रुपये में रोबोटिक सर्जरी की जा रही है, जिससे आम मरीज भी इस अत्याधुनिक उपचार का लाभ उठा सकते हैं।


