हिसार में JJP के कार्यक्रम को मंजूरी नहीं:पार्टी छात्र महापंचायत करने पर अड़ी, कहा-हम लिखकर दे चुके, कुछ हुआ तो प्रशासन जिम्मेदार

हिसार में JJP के कार्यक्रम को मंजूरी नहीं:पार्टी छात्र महापंचायत करने पर अड़ी, कहा-हम लिखकर दे चुके, कुछ हुआ तो प्रशासन जिम्मेदार

हरियाणा में हिसार के क्रांतिमान पार्क में होने वाली छात्र महापंचायत की परमिशन को लेकर कंट्रोवर्सी हो गई है। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि कार्यक्रम की मंजूरी को लेकर कोई आवेदन नहीं आया है। वही जजपा नेताओं ने कहा कि वह एसडीएम कार्यालय में 3 दिन पहले ही कार्यक्रम को लेकर सूचना दे आए थे मगर वहां से अभी तक कोई ऑब्जेक्शन की सूचना नहीं आई है। अगर प्रशासन को दिक्कत होती तो हमारे परमिशन लेटर पर जवाब आ जाता। वहीं पुलिस ने भी कार्यक्रम को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। किसी भी तरह की शांति भंग होने पर पुलिस कड़ी कार्रवाई कर सकती है। ऐसे में अलग-अलग तरह से कार्यक्रम में कितने लोग आ सकते हैं इसकी सूचना एकत्रित की जा रही है।
क्रांतिमान पार्क में तैयारी के विजुअल्स… प्रशासन को इनसो की चेतावनी
वहीं स्टेट इनसो प्रेसिडेंट दीपक मलिक का कहना है कि चुनाव में ही कार्यक्रम की मंजूरी की इजाजत होती है। यह छात्रों की महापंचायत है इसके लिए अगर परमिशन नहीं भी दी गई तब भी कार्यक्रम होगा। दीपक मलिक का कहना है कि कल के कार्यक्रम को लेकर एसडीएम को हम तीन दिन पहले ही लिखकर दे चुके हैं। अब शाम तक हमारे पास प्रशासन की तरफ से कार्यक्रम ना करने को लेकर कोई सूचना नहीं आई है। हम शांतिपूर्वक अपना कार्यक्रम करेंगे अगर प्रशासन ने इस कार्यक्रम में कोई कोताही बरती तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *