इंदौर में मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी:दुकान का ताला तोड़कर 50 मोबाइल और 41 हजार रुपए कैश ले गए; सीसीटीवी आया सामने

इंदौर में मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी:दुकान का ताला तोड़कर 50 मोबाइल और 41 हजार रुपए कैश ले गए; सीसीटीवी आया सामने

इंदौर के विजयनगर में एक मोबाइल व्यापारी की दुकान में शनिवार-रविवार की रात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश यहां से करीब 50 मोबाइल, एसेसरीज और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। विजयनगर पुलिस ने अभिषेक तिवारी निवासी गोल्डन फार्म, निरंजनपुर की शिकायत पर चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज की है। अभिषेक ने बताया कि शेखर टावर में उनकी मोबाइल जोन नाम से दुकान है। शनिवार रात वह दुकान बंद करके घर गए थे। रविवार सुबह जब वह वापस आए तो देखा कि शटर के ताले टूटे पड़े थे। दुकान के अंदर से करीब 50 मोबाइल फोन, पावर बैंक सहित कई एसेसरीज और लगभग 41 हजार रुपए कैश गायब थे। इसके बाद अभिषेक तिवारी थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *