भिवानी में सेक्टर-23 की सड़कों का होगा नवनिर्माण:ढाई करोड़ रुपए आएगी लागत, नगर परिषद ने तैयार किया एस्टीमेट, जल्द काम होगा शुरू

भिवानी में सेक्टर-23 की सड़कों का होगा नवनिर्माण:ढाई करोड़ रुपए आएगी लागत, नगर परिषद ने तैयार किया एस्टीमेट, जल्द काम होगा शुरू

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा सेक्टर-23 निवासियों को शीघ्र ही जर्जर सड़कों का नव निर्माण करेगा। डीसी साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार नगर परिषद द्वारा सेक्टर 23 की सभी कंडम सड़कों के टेंडर लगाए हैं। इन सड़कों के नव निर्माण पर करीब ढाई करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। नगर परिषद द्वारा सिटी स्टेशन रोड, नेता जी सुभाष चंद्र बोस चौक से तिगड़ाना रोड़ पर रेलवे फाटक तक और सुभाष चौक से गुजरानी रोड का हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की सीमा तक भी नव निर्माण किया जाएगा। सेक्टर 23 में अनेक सड़कों की हालत खस्ता बनी है। यहां तक कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ग्रीन बेल्ट से सेक्टर में प्रवेश करने का रास्ता तो पैदल चलने लायक भी नहीं है। यहां हर रोज दुपहिया वाहन गिरते हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सेक्टर 23 सड़कों की हालत सुधारने के लिए अनेक बार लोगों ने जिला प्रशासन के समक्ष मांग रखी। हलांकि नगर परिषद द्वारा सेक्टर के बीचों बीच जाने वाली एक सड़क का निर्माण करवाया जा चुका है, लेकिन अनेक सड़कें ऐसी हैं, जिनकी हालत जर्जर बनी है और मामूली सी बारिश में पानी जमा हो जाता है। डीसी साहिल गुप्ता ने सेक्टर वासियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया और नगर परिषद को सेक्टर 23 की सभी जर्जर सड़कों के निर्माण के निर्देश दिए। नगर परिषद ने सभी जर्जर सड़कों का सर्वे करवाया और उनकी एस्टीमेट तैयार करवाया। डीसी ने बताया कि नगर परिषद द्वारा सेक्टर 23 की सड़कों के निर्माण के टेंडर लगा दिए गए हैं। इन सड़कों के निर्माण पर करीब ढाई करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। तिगड़ाना रेलवे फाटक तक होगा नवनिर्माण
जिला नगर आयुक्त हरबीर सिंह ने बताया कि सेक्टर 23 की सड़कों के साथ सिटी रेलवे स्टेशन रोड पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक से तिगड़ाना रेलवे फाटक तक सड़क का नव निर्माण करवाया जाएगा। इस रोड पर बॉक्सिंग क्लब तक तारकोल का रोड बनेगा, इसके बीच में डिवाइड बनेगा और लाइट लगेंगी। बॉक्सिंग क्लब से आगे रेलवे फाटक तक सीसी रोड बनेगा। इस रोड के निर्माण पर भी करीब ढाई करोड़ रुपए की लागत आएगी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की सीमा तक गुजरानी रोड का भी नव निर्माण करवाया जाएगा। इन सभी कार्यों के टेंडर हो चुके हैं। सड़क, बिजली-पानी व सीवरेज समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा-डीसी
डीसी साहिल गुप्ता ने कहा कि नागरिकों की सड़क, बिजली, पानी, सीवरेज आदि समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें। शहरी स्थानीय निकाय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सेक्टर में सड़क, सीवरेज और बिजली व पानी की समस्याओं का समाधान भी प्राथमिकता के साथ करें। सेक्टरों की सड़कों का नवनिर्माण करवाया जा रहा है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकार द्वारा शहीद भगत सिंह चौक से नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक तक की सड़क का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *