सोनभद्र कांग्रेस कार्यालय में अहिल्याबाई होल्कर की जयंती:कांग्रेस नेताओं ने माल्यार्पण कर समाज सुधारक को किया याद

सोनभद्र कांग्रेस कार्यालय में अहिल्याबाई होल्कर की जयंती:कांग्रेस नेताओं ने माल्यार्पण कर समाज सुधारक को किया याद

सोनभद्र जिला शहर कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के कार्यालय में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई। यह कार्यक्रम शहर कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद के नेतृत्व में आयोजित किया गया। शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद, उपस्थित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने बताया कि माता अहिल्याबाई होल्कर एक महान समाज सुधारक थीं। उन्होंने अपने शासनकाल में वाराणसी के गंगा घाटों पर कई घाटों का निर्माण कराया, अनेक तालाब बनवाए और असहाय व जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए कई सामाजिक कार्य किए।
पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर मालवा क्षेत्र की एक विनम्र और उदार शासिका होने के साथ-साथ एक महान शिव भक्त और समाज सुधारक भी थीं। उनके हृदय में गरीबों और असहाय व्यक्तियों के लिए दया और परोपकार की भावना भरी हुई थी। त्रिपाठी ने आगे बताया कि उन्होंने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर देश भर के प्रसिद्ध मंदिरों और तीर्थ स्थानों में मंदिर बनवाए, उनका जीर्णोद्धार कराया, घाटों और बावड़ियों का निर्माण करवाया तथा सड़कें बनवाईं। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने और महिला सशक्तिकरण के लिए जीवन पर्यंत कार्य किया। सोमनाथ मंदिर और काशी विश्वनाथ के मंदिरों का जीर्णोद्धार व पुनर्निर्माण भी उन्हीं के प्रयासों से हुआ। माता अहिल्याबाई होल्कर को मानवता के कल्याण के लिए विशेष रूप से याद किया जाता है। इस जयंती कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव सिराज खान, राहुल सिंह पटेल, शहर उपाध्यक्ष शंकर लाल भारती, राधेश्याम पटेल, शहर महासचिव लाल बहादुर वर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष चोपन स्वतंत्र साहनी और जिला कांग्रेस कमेटी की सचिव मंजू देवी गोंड सहित कई अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *