RLD नेता केसी त्यागी का स्वागत किया गया:गाजियाबाद में कहा- 2027 विधानसभा चुनाव में NDA को मिलेगा अधिक बहुमत

RLD नेता केसी त्यागी का स्वागत किया गया:गाजियाबाद में कहा- 2027 विधानसभा चुनाव में NDA को मिलेगा अधिक बहुमत

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के नेता केसी त्यागी का गाजियाबाद पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यूपी गेट से मोदीनगर तक कई स्थानों पर लोग उनके स्वागत के लिए मौजूद थे। इस दौरान फूल-मालाएं पहनाकर और नारे लगाकर उनका अभिनंदन किया गया। बड़ी संख्या में रालोद कार्यकर्ता यू.पी. गेट पर एकत्र हुए थे। इसके बाद साहिबाबाद, मेरठ रोड स्थित पार्टी कार्यालय, मोरटा, मुरादनगर और मोदीनगर समेत विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए के.सी. त्यागी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल के मजबूत होने से एनडीए भी मजबूत होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए पिछली बार से अधिक सीटों के साथ सरकार बनाएगा। त्यागी ने कार्यकर्ताओं से लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनने और उनके समाधान का प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने जोर दिया कि राष्ट्रीय लोकदल हमेशा किसानों, मजदूरों और गरीबों की आवाज उठाता रहा है। उन्होंने चौधरी चरण सिंह की विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी आज भी किसानों और आम लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है। त्यागी ने पार्टी की नीतियों और विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान के.सी. त्यागी ने चौधरी चरण सिंह, डॉ. भीमराव अंबेडकर और वीर शहीद आशा राम त्यागी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में पार्टी के कई नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। अंत में सभी ने राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत बनाने और उसकी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *