लखनऊ में ‘मां मार्केट मैजिक’ का आयोजन:मातृत्व सम्मान, महिला उद्यमिता को मिला मंच

लखनऊ में ‘मां मार्केट मैजिक’ का आयोजन:मातृत्व सम्मान, महिला उद्यमिता को मिला मंच

लखनऊ में रविवार को ‘मां मार्केट मैजिक’ कार्यक्रम का आयोजन हिल्टन गार्डन इन में किया गया। यह कार्यक्रम मातृत्व के सम्मान, महिला सशक्तिकरण और महिला उद्यमिता को समर्पित था। वीमेनशाइन एवं WCE की ओर आयोजित इस कार्यक्रम में शहर की महिला उद्यमियों, परिवारों, कलाकारों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी अस्पताल की निदेशक एवं एचओडी कविता सोमानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता और समाज में उनकी बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए। सोमानी ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को आगे बढ़ने और अपनी पहचान बनाने का मंच प्रदान करते हैं। महिलाओं के अधिकारों और आत्मनिर्भरता पर चर्चा विशिष्ट अतिथि एवं फिक्की फ्लो की पूर्व चेयरपर्सन रेनुका टंडन ने महिलाओं के अधिकारों और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज के सहयोग से महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकती हैं। टंडन ने ऐसे मंचों को महिलाओं की प्रतिभा और व्यवसाय को पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम का एक मुख्य आकर्षण ‘सुपर मॉम अवॉर्ड्स’ रहा। WCE ने स्कूलों के माध्यम से बच्चों से पूछा था कि उनकी माँ उनके लिए ‘सुपर मॉम’ क्यों हैं। इस पहल को 250 से अधिक प्रविष्टियों के साथ जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। इनमें से 20 माताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। बच्चों के संदेशों ने सभी उपस्थित लोगों को प्रभावित किया। पौधों सहित कई आकर्षक उत्पाद प्रदर्शित किए गए कार्यक्रम में 45 से अधिक महिला उद्यमियों ने अपने स्टॉल लगाए। प्रदर्शनी में चिकनकारी, साड़ियां, ज्वेलरी, हैंडीक्राफ्ट, हेल्थ एवं वेलनेस उत्पाद, होम डेकोर, ऑर्गेनिक फूड और पौधों सहित कई आकर्षक उत्पाद प्रदर्शित किए गए, जिन्होंने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। ओपन माइक सेशन, कविता पाठ, गीत और लाइव म्यूजिक ने कार्यक्रम में चार चांद लगाए। इसके अतिरिक्त, आकर्षक लकी ड्रॉ ने उपस्थित लोगों के उत्साह को बढ़ाया। WCE की संस्थापक अपर्णा मिश्रा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहाँ वे अपनी प्रतिभा, व्यवसाय और प्रेरणादायक कहानियों को समाज के सामने प्रस्तुत कर सकें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *