राजस्थान रॉयल्स की जीत के बावजूद रियान पराग भड़का यह पूर्व खिलाड़ी, कहा – खुश हो लो, एंजॉय करो, लेकिन ऐसी बातें मत बोलो…

राजस्थान रॉयल्स की जीत के बावजूद रियान पराग भड़का यह पूर्व खिलाड़ी, कहा – खुश हो लो, एंजॉय करो, लेकिन ऐसी बातें मत बोलो…

अपनी फिटनेस के बारे में पराग ने कहा कि मैं पूरी तरह से फिट नहीं हूं। मैं अपनी मानसिक मजबूती की वजह से खेल पाया। मुझे आज का मैच नहीं खेलना था। 

Manoj Tiwary slammed Rajasthan Royals captain Riyan Parag: राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान रियान पराग ने रविवार को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ जीत के बाद अपनी फिटनेस को लेकर जो बात कही, उस पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज मनोज तिवारी ने सवाल उठाए हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मिली जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स ने प्ले-ऑफ में जगह पक्की कर ली थी। मैच के बाद प्रेजेंटेशन में पराग से जब टीम की फिटनेस और चोटों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो खुद खेलने लायक फिट नहीं थे।

रियान पराग ने कहा अभी भी सुधार की जरूरत

मैच के बाद आरआर के कप्तान रियान पराग ने कहा, “चीजें प्लान के मुताबिक होती हैं तो अच्छा लगता है। मुझे पता है कि हमने मैच जीत लिया है, हम क्वालीफाई कर गए हैं। अभी भी कई क्षेत्रों में हम बेहतर कर सकते हैं।” आर्चर को सातवें और जडेजा को नौवें नंबर पर भेजने के फैसले पर पराग ने कहा, “हमें रनों की जरूरत थी। यह एक ऐसी पिच है जहां दो बल्लेबाज एक साथ खेलते हुए हर गेंद पर रन नहीं बना सकते। हम चाहते थे कि कोई एक बल्लेबाज रिस्क ले। और दूसरा बल्लेबाज थोड़ी देर और टिका रहे। जडेजा हमेशा की तरह भरोसेमंद रहे। मुझे पता था कि आखिर में वह हमें 10 गेंदों में कम से कम 20 रन तो दिला ही देंगे, और उन्होंने ऐसा ही किया। सच कहूं तो इस सीजन में मैंने कई साहसी फैसले लिए हैं। मुझे इसी तरह से कप्तानी करना पसंद है।”

आर्चर को गेंदबाजी से जीते मैच

हार्दिक की विकेट के लिए आर्चर को गेंदबाजी में वापस लाने के सवाल पर पराग ने कहा, “मैंने सोचा कि हार्दिक को आउट करने वाला सिर्फ एक ही खिलाड़ी है, और वह जोफ्रा है। यह फैसला काफी फायदेमंद साबित हुआ।” युवा गेंदबाजों बृजेश और यश राज के बारे में पराग ने कहा कि मैं आमतौर पर इनकी तारीफ नहीं करता, कहीं ये हवा में न उड़ने लग जाएं। लेकिन आज रात दोनों तारीफ के हकदार हैं। दोनों ने शानदार गेंदबाजी की।

फिटनेस को लेकर दिया यह बयान

अपनी फिटनेस के बारे में पराग ने कहा कि मैं पूरी तरह से फिट नहीं हूं। मैं अपनी मानसिक मजबूती की वजह से खेल पाया। मुझे आज का मैच नहीं खेलना था। आर्चर और जडेजा की इंजरी के साथ ही प्लेऑफ में जगह बनाने पर पराग ने कहा, “जोफ्रा पूरी तरह से ठीक हैं। वह चट्टान की तरह मजबूत हैं। जड्डू भाई को थोड़ी-बहुत तकलीफ है। लेकिन उनके पास अपनी ‘तलवार’ है, वह एक योद्धा हैं, और वह जरूर वापसी करेंगे। हमें तो काफी पहले ही क्वालिफाई कर लेना चाहिए था। हमने थोड़ी ज्यादा ही देर कर दी। हमने कई मौके गंवा दिए। हम लगातार तीन मैचों से पिछड़ रहे हैं। उम्मीद है कि हम अपनी सभी गलतियों से सीखेंगे और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।”

मनोज तिवारी हुए नाराज़

पराग के इस बयान पर मनोज तिवारी ने नाराजगी जताई। तिवारी ने क्रिकबज पर कहा, “मुझे समझ नहीं आया कि वो क्या कहना चाह रहे थे। खुद कह रहे हैं कि इंजर्ड थे और मेंटल टफनेस की वजह से खेले, पहले दिल्ली में कहा तह कि जडेजा वर्क लोड मैनेमेंट की वजह से नहीं खेल रहे हैं। फिर फील्डिंग कोच कुछ और बोल रहे हैं। टीम में बहुत सारी बातें कन्फ्यूजिंग हो रही हैं।”

तिवारी ने आगे कहा, “कप्तान के तौर पर टीम को प्ले-ऑफ तक ले गए, ये बड़ी बात है। खुश हो लो, एंजॉय करो, लेकिन एंजॉय करते समय ऐसी बातें मत बोलो जिन्हें कोई समझ ही न पाए।” अब राजस्थान रॉयल्स की नजर बुधवार को मुल्लानपुर में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ एलिमिनेटर मैच पर होगी।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *