राजद का मुखर, प्रखर और पढ़ा-लिखा चेहरा रहीं ऋतु जायसवाल बीजेपी में शामिल होंगी। उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल से बातचीत में ये बात कही हैं। ऋतु ने कहा, फिलहाल मैं न तो विधायक हूं और न किसी दल की सदस्य हूं। जनता के कार्य को लेकर मैं बीजेपी जॉइन करूंगी। बहुत जल्द जॉइन करूंगी। ऋतु जायसवाल तेजस्वी यादव की बेहद करीबी मानी जाती हैं। वे पार्टी की मुख्य राज्य प्रवक्ता और आरजेडी महिला सेल की प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी रही हैं। हालांकि 2025 विधानसभा चुनाव में निर्दलीय लड़ने के बाद राजद ने उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था। आप बीजेपी जॉइन कर रही हैं…ये हमारे साथ धोखा है ऋतु जायसवाल के बीजेपी जॉइन करने की खबरों के बीच अहमदाबाद के एक युवक ने उन्हें फोन कर कहा- क्या मैडम सोशल मीडिया पर बातचीत चल रही कि आप बीजेपी जॉइन कर रही हैं। ऋतु ने कहा, ये सच है मैं बीजेपी जॉइन कर रही हूं। इसपर युवक ने कहा, मैडम ये तो धोखा है न हमलोगों के साथ। इसपर ऋतु जायसवाल ने कहा, ‘अगर मैं लालची होती तो उस वक्त बीजेपी का टिकट ले लेती और आज परिहार से बीजेपी विधायक होती, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। क्यों कि मेरे समर्थन में मुस्लिम समाज के लोग अहमदाबाद, मुंबई और दूसरे शहरों से यहां तक आए थे। अगर उस समय भाजपा में चली जाती तो लोगों का भरोसा राजनीति और इंसानियत दोनों से उठ जाता।’ RJD ने 6 साल के लिए निकाल दिया ऑडियो में ऋतु जायसवाल यह भी कह रहीं कि आरजेडी ने उनको 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय तक राजनीति से दूर रहना उनके राजनीतिक भविष्य को खत्म कर सकता है। ऋतु ने बातचीत में कहा, 6 साल का मतलब होता है कि MLA और MP का भी चुनाव हो जाएगा अगर मैं 6 साल इंतजार करती हूं और उसके बाद पार्टी वापस भी लेती है, तब भी अगला चुनाव आने में और 5 साल लग जाएंगे। क्या मैं 10 साल इंतजार करूं? आपको भी अपने इमान से जवाब देना होगा। मैंने उस वक्त बीजेपी का ऑफर ठुकराकर भी बड़ा त्याग किया था।” अब जानिए भास्कर से ऋतु ने क्या कहा ऑडियो सामने आने के बाद भास्कर डिडिटल ने ऋतु से बातचीत की। उन्होंने कहा, मैं निर्दलीय चुनाव लड़ी, हार गई। मैं कहीं नहीं हूं। जनता का कार्य करना और कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। फिलहाल मैं न विधायक हूं और न किसी दल की सदस्य। राजनीतिक गलियारों में बढ़ी चर्चा ऋतु जायसवाल के भाजपा में जाने की चर्चाओं और कथित ऑडियो के सामने आने के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक जानकार इसे बिहार की बदलती सियासी रणनीति और आगामी चुनावों से जोड़कर देख रहे हैं। 6 महीने पहले राजद ने पार्टी से निष्कासित किया था आरजेडी ने ऋतु जायसवाल को 27 अक्टूबर 2025 को अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए निष्कासित किया था। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले यह कड़ी कार्रवाई की गई थी। उनके साथ कुल 27 बागी नेताओं पर यह बड़ी कार्रवाई की थी। सूत्रों के मुताबिक, विवाद की मुख्य वजह बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों का चयन था। आरजेडी शीर्ष नेतृत्व ऋतु जायसवाल को बेलसंड विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारना चाहता था। हालांकि, ऋतु परिहार सीट से ही चुनाव लड़ने पर अड़ी रहीं। पार्टी के फैसले को दरकिनार करते हुए उन्होंने परिहार विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया। आधिकारिक महागठबंधन प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ा। चुनाव परिणामों में वह दूसरे स्थान पर रही थीं। राजद का मुखर, प्रखर और पढ़ा-लिखा चेहरा रहीं ऋतु जायसवाल बीजेपी में शामिल होंगी। उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल से बातचीत में ये बात कही हैं। ऋतु ने कहा, फिलहाल मैं न तो विधायक हूं और न किसी दल की सदस्य हूं। जनता के कार्य को लेकर मैं बीजेपी जॉइन करूंगी। बहुत जल्द जॉइन करूंगी। ऋतु जायसवाल तेजस्वी यादव की बेहद करीबी मानी जाती हैं। वे पार्टी की मुख्य राज्य प्रवक्ता और आरजेडी महिला सेल की प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी रही हैं। हालांकि 2025 विधानसभा चुनाव में निर्दलीय लड़ने के बाद राजद ने उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था। आप बीजेपी जॉइन कर रही हैं…ये हमारे साथ धोखा है ऋतु जायसवाल के बीजेपी जॉइन करने की खबरों के बीच अहमदाबाद के एक युवक ने उन्हें फोन कर कहा- क्या मैडम सोशल मीडिया पर बातचीत चल रही कि आप बीजेपी जॉइन कर रही हैं। ऋतु ने कहा, ये सच है मैं बीजेपी जॉइन कर रही हूं। इसपर युवक ने कहा, मैडम ये तो धोखा है न हमलोगों के साथ। इसपर ऋतु जायसवाल ने कहा, ‘अगर मैं लालची होती तो उस वक्त बीजेपी का टिकट ले लेती और आज परिहार से बीजेपी विधायक होती, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। क्यों कि मेरे समर्थन में मुस्लिम समाज के लोग अहमदाबाद, मुंबई और दूसरे शहरों से यहां तक आए थे। अगर उस समय भाजपा में चली जाती तो लोगों का भरोसा राजनीति और इंसानियत दोनों से उठ जाता।’ RJD ने 6 साल के लिए निकाल दिया ऑडियो में ऋतु जायसवाल यह भी कह रहीं कि आरजेडी ने उनको 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय तक राजनीति से दूर रहना उनके राजनीतिक भविष्य को खत्म कर सकता है। ऋतु ने बातचीत में कहा, 6 साल का मतलब होता है कि MLA और MP का भी चुनाव हो जाएगा अगर मैं 6 साल इंतजार करती हूं और उसके बाद पार्टी वापस भी लेती है, तब भी अगला चुनाव आने में और 5 साल लग जाएंगे। क्या मैं 10 साल इंतजार करूं? आपको भी अपने इमान से जवाब देना होगा। मैंने उस वक्त बीजेपी का ऑफर ठुकराकर भी बड़ा त्याग किया था।” अब जानिए भास्कर से ऋतु ने क्या कहा ऑडियो सामने आने के बाद भास्कर डिडिटल ने ऋतु से बातचीत की। उन्होंने कहा, मैं निर्दलीय चुनाव लड़ी, हार गई। मैं कहीं नहीं हूं। जनता का कार्य करना और कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। फिलहाल मैं न विधायक हूं और न किसी दल की सदस्य। राजनीतिक गलियारों में बढ़ी चर्चा ऋतु जायसवाल के भाजपा में जाने की चर्चाओं और कथित ऑडियो के सामने आने के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक जानकार इसे बिहार की बदलती सियासी रणनीति और आगामी चुनावों से जोड़कर देख रहे हैं। 6 महीने पहले राजद ने पार्टी से निष्कासित किया था आरजेडी ने ऋतु जायसवाल को 27 अक्टूबर 2025 को अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए निष्कासित किया था। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले यह कड़ी कार्रवाई की गई थी। उनके साथ कुल 27 बागी नेताओं पर यह बड़ी कार्रवाई की थी। सूत्रों के मुताबिक, विवाद की मुख्य वजह बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों का चयन था। आरजेडी शीर्ष नेतृत्व ऋतु जायसवाल को बेलसंड विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारना चाहता था। हालांकि, ऋतु परिहार सीट से ही चुनाव लड़ने पर अड़ी रहीं। पार्टी के फैसले को दरकिनार करते हुए उन्होंने परिहार विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया। आधिकारिक महागठबंधन प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ा। चुनाव परिणामों में वह दूसरे स्थान पर रही थीं।


