रिया चक्रवर्ती का दर्द छलका, बोलीं- ‘आर्यन खान के साथ जो हुआ, वही मेरे भाई के साथ भी हुआ था’

रिया चक्रवर्ती का दर्द छलका, बोलीं- ‘आर्यन खान के साथ जो हुआ, वही मेरे भाई के साथ भी हुआ था’

Rhea Chakraborty Aryan Khan Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत केस में क्लीनचिट मिलने के बाद अभिनय जगत में जोरदार वापसी की है। रिया इन दिनों रियलिटी शो होस्ट करने से लेकर कई नए प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन चुकी हैं। 2020 में सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद लोगों की नाफ्टर भरी निगाहों का सामना और कानूनी कार्यवाई से निकलने के बाद धीरे-धीरे अपना करियर फिर से बनाया है। बता दें कि CBI द्वारा उन्हें सभी आरोपों से बरी करने के बाद से वो प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में आगे बढ़ने पर फोकस कर रही हैं। जिस समय रिया और उनकी फैमिली इस अब मुश्किलों का सामना कर रही थी, उसी दौरान, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा गिरफ्तार किया गया था और जो उनके लिए एक मुश्किल दौर था।

आर्यन खान के NCB केस पर रिया चक्रवर्ती

हाल ही में एक इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने बताया कि आर्यन खान की गिरफ़्तारी और कानूनी मामलों के दौरान उन्होंने खुद को आर्यन खान से कैसे जोड़ा। उन्होंने कहा कि आर्यन की मुश्किलों ने उन्हें अपने भाई शोविक चक्रवर्ती के जेल के दिनों की याद दिलाई, ये वो दौर था जब शोविक को NCB ने गिरफ्तार किया था और बाद में सभी आरोपों से बरी कर दिया था। उन्होंने वैरायटी इंडिया से कहा, “जब मैंने देखा कि आर्यन किस दौर से गुजर रहा था, तो मुझे पुराना वक्त याद आ गया क्योंकि ये समय मेरे और मेरी फैमिली के बुरे दौर से बहुत ज़्यादा मिलता-जुलता था। देखा जाए तो मेरी कहानी से ज्यादा, आर्यन का केस शोविक की कहानी जैसा था। दोनों केसेस में काफी कुछ समानता थी। यह देखना बहुत, बहुत मुश्किल था। मैंने मीडिया से ज्यादा बात नहीं की, और अब भी नहीं करती।”

खुद जेल में बिताये दिनों पर रिया चक्रवर्ती

रिया ने जेल में बिताए समय और उसके असर के बारे में बात करते हुए कहा, “जेल में होने का सबसे मुश्किल हिस्सा जेल में होना ही है। बस ये जानना कि अब आप समाज का हिस्सा नहीं हैं। आप बस एक नंबर हैं। आप एक इंसान नहीं हैं। आपको समाज में रहने के लायक नहीं माना जाता। आप इतने बुरे या इतने बेकार माने जाते हैं कि आपको समाज के लिए हानिकारक समझा जाता है। इसीलिए आपको सबसे अलग कर दिया जाता है। ये सच में आपके आत्मसम्मान को पूरी तरह से तोड़ देता है। परिवार से दूर रहना और आजादी को लेकर इतना अनिश्चित होना बहुत बड़ी चुनौती है।”

कुछ समय के लिए एक कदम पीछे हट रही हैं

कुछ दिनों पहले रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर करके अपने फैंस को बताया था कि वो कुछ समय के लिए डिजिटल दुनिया से दूरी बनाने जा रही हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘इन दिनों वो खुद को मिस कर रही हैं। लगातार स्क्रॉलिंग, अपडेट रहने का प्रेशर और शोर, ये सब उनकी उम्मीद से ज्यादा थकाऊ हो गया है, जिसपर उन्होंने कहा कि उन्हें वो वक्त याद आ रहा है जब वो बिना ये सोचे कि इस पल की तस्वीर लेनी है, बस उस पल में मौजूद रहती थीं। बता दें, उन्हें शांति याद आ रही है और बस खुद होने का एहसास याद आ रहा है।’

रिया चक्रवर्ती का वर्क फ्रंट

तकरीबन 7 साल बाद एक्टिंग में कमबैक कर रहीं रिया हाल ही में रिया ‘MTV Roadies: Double Cross’ में नजर आईं। इसके अलावा वो जल्द ही वो हंसल मेहता के निर्देशन में बनी नेटफ्लिक्स की ड्रामा सीरीज ‘फैमिली बिजनेस’ से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। इस सीरीज में अनिल कपूर, विजय वर्मा, नेहा धूपिया और ध्रुव सहगल भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *