किशोरी ग्रुप की बैठक में शिक्षा से जोड़ने का संकल्प

किशोरी ग्रुप की बैठक में शिक्षा से जोड़ने का संकल्प

बाड़मेर. इंडारा गांव में आयोजित बैठक में भाग लेती बालिकाएं। भास्कर न्यूज | बाड़मेर महिला संगठन बाड़मेर की ओर से मेरी उड़ान कार्यक्रम के दौरान इंडारा गांव में खुशी किशोरी बालिका ग्रुप की मीटिंग हुई। महिला संगठन अध्यक्ष अनीता सोनी ने कहा कि महिला आत्मनिर्भर बने। इसके लिए शिक्षा को हथियार बनाए। असली ताकत शिक्षा में है। इसे जीवन में उतारें। अपने परिवार को यह तोहफा दें। परिवार मजबूत बने। मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए सुआ ने कहा कि नया शिक्षा सत्र शुरू हुआ है। खुशी बालिका ग्रुप अपने आसपास सर्वे करेगा। शिक्षा से वंचित बच्चों की पहचान करेगा। बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का काम करेगा। यह काम 1 अप्रैल से शुरू कर दिया है। उद्देश्य यह है कि आसपास कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। बच्चों का स्कूल में दाखिला हो। बच्चे नियमित स्कूल जाएं। इसकी जिम्मेदारी ग्रुप की रहेगी। सूरज कुमारी ने कहा कि यह काम सब मिलकर करेंगे। वर्षा, जस्सू, अंतु देवी ने जिम्मेदारी ली कि जिन बच्चों के आधार कार्ड नहीं हैं, उनके आधार कार्ड बनवाने में मदद करेंगे। मां-बाप को समझाएंगे। बच्चों को स्कूल से जोड़ेंगे। सेलू व मगी ने गीत गाकर शिक्षा का संदेश दिया। मीटिंग का संचालन सुआ कुमारी ने किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *