बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह क्षेत्र सासाराम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पंचायत चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। मंत्री ने बताया कि इस बार पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर पर काम 9 जून के बाद शुरू किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल जनसंख्या से जुड़ी प्रशासनिक प्रक्रिया जारी है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। परिसीमन में नहीं होगा बदलाव दीपक प्रकाश ने साफ तौर पर कहा कि परिसीमन में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा। पंचायत चुनाव को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए पंचायती राज विभाग और निर्वाचन आयोग मिलकर काम कर रहे हैं। विभाग लगातार आयोग के साथ समन्वय बनाकर चुनाव की तैयारी में जुटा हुआ है, ताकि समय पर चुनाव प्रक्रिया पूरी हो सके। मंत्री ने यह भी संकेत दिया कि अगले महीने से आरक्षण रोस्टर को अंतिम रूप देने की दिशा में तेजी आएगी। सरकार का लक्ष्य है कि पंचायत चुनाव निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न हों। कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह मंत्री के सासाराम आगमन पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया गया। गौरतलब है कि सासाराम विधानसभा सीट से उनकी माता स्नेहलता कुशवाह विधायक हैं। बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह क्षेत्र सासाराम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पंचायत चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। मंत्री ने बताया कि इस बार पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर पर काम 9 जून के बाद शुरू किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल जनसंख्या से जुड़ी प्रशासनिक प्रक्रिया जारी है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। परिसीमन में नहीं होगा बदलाव दीपक प्रकाश ने साफ तौर पर कहा कि परिसीमन में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा। पंचायत चुनाव को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए पंचायती राज विभाग और निर्वाचन आयोग मिलकर काम कर रहे हैं। विभाग लगातार आयोग के साथ समन्वय बनाकर चुनाव की तैयारी में जुटा हुआ है, ताकि समय पर चुनाव प्रक्रिया पूरी हो सके। मंत्री ने यह भी संकेत दिया कि अगले महीने से आरक्षण रोस्टर को अंतिम रूप देने की दिशा में तेजी आएगी। सरकार का लक्ष्य है कि पंचायत चुनाव निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न हों। कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह मंत्री के सासाराम आगमन पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया गया। गौरतलब है कि सासाराम विधानसभा सीट से उनकी माता स्नेहलता कुशवाह विधायक हैं।


